गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सिर्रीखुर्द के संयुक्त तत्वावधान मे शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश कुमार साहू विशिष्ट अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, अनिल धु्रव, देवेन्द्र बहल शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष खिलावन साहू उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने सर्वप्रथम मां शारदे की पूजा अर्चना किया साथ ही सभी नवप्रवेशी बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार कराया गया सभी नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों के द्वारा गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराकर निशुल्क गणेश पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें आप लोग भी बहुत ही धूमधाम से शाला प्रवेशोत्सव मना रहे हैं आप सभी से कहना चाहूंगा कि आज से ही बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी देना प्रारंभ कर दीजिए क्योंकि प्राथमिक शाला के बच्चे मिट्टी के समान होते हैं और शिक्षक कुंभकार के समान आप बच्चों को जैसा बनाना चाहेंगे निश्चित रूप से बच्चा उसी प्रकार से बनेगा बच्चों को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ आप लोग अध्यापन कराएंगें तो निश्चित रूप से भविष्य में वही बच्चा आपको एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मान करेंगे और शिक्षक जितना हो सके नवाचार का प्रयोग कर बच्चों को विभिन्न कला संगीत में भी दक्षता दिलाए ताकि बच्चे सभी विधाओं में पारंगत हो सके सरपंच टिकेश कुमार साहू ने कहा की आज से सभी बच्चे रोज स्कूल आएंगे और समय में आएंगे और समय तक रहेंगे पढ़ाई में मन लगाकर अध्ययन करेंगे हमारे प्राथमिक शाला के शिक्षक खोमन सिन्हा निरंतर नए-नए गतिविधियों के माध्यम से आप लोगों को पुस्तक की पढ़ाई के साथ-साथ जीवन जीने की तरीका भी सिखाते हैं मैं शिक्षक खोमन सिन्हा का धन्यवाद करता हूं जो निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास में लगे रहते हैं साथ ही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि आप लोगों का जो भी मनोकामना है वह पूर्ण हो और हमारे ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द का नाम शीर्ष स्थान में हो फिंगेश्वर विकासखंड के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू अनिल ध्रुव देवेंद्र बहल ने कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए आने वाले प्रतियोगि परीक्षाएं जिसमें विशेष कर नवोदय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों का विशेष तैयारी करवाया जाए और बच्चों को उनके कक्षा अनुरूप अध्यापन कराकर स्तर सुधार किया जाए जिससे यहां के बच्चे अन्य गतिविधियों में बहुत ही सराहनीय एवं प्रसंशनीय योगदान निभाते हैं तो आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहां के बच्चे अव्वल स्थान में रहे और अपने शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल और ग्राम का नाम रोशन करें बच्चों के लिए न्योता भोज का भी प्रबंध किया गया था जिसमें हुमेश साहू भेमचंद भोलेश्वर साहू के साथ-साथ उनके सहयोगी साथियों ने अपने विवाह कार्यक्रम की उपलक्ष्य पर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को न्योता भोज कराया गया जिसमें बच्चों को खीर पुड़ी दाल चावल सब्जी पापड़ सलाद मिठाई खिलाया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा सेन्दर पूर्व सरपंच रामधार साहू सरपंच टिकेश साहू एसएमसी अध्यक्ष खिलावन साहू उपाध्यक्ष से ज्योति वर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू देवेंद्र बहल अनिल धु्रव रामेश्वर साहू पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक ठाकुर राम साहू प्राथमिक प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव शिक्षक वीरेंद्र पवार अखिलेश्वर वर्मा भुनेश्वर साहू घनश्याम कंवर भोलेश्वर साहू हुमेस साहू भेमचंद साहू मंदाकिनी साहू लीलाराम मतवाले निरूपा निषाद दुर्गेश विश्वकर्मा थान सिंह साहू प्रियांशु कंडरा शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version