फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द खुर्द में शासन के निर्देशानुसार बस्तामुक्त शनिवार पर शारदे नवरात्र की झलकियां एवं माता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही साप्ताहिक कैलेंडर अक्टूबर माह की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया जिसमें प्रमुख रूप से भूकंप से कैसे बचे एवं भूकंप आने के कारण क्या है पास्को एक्ट अधिनियम बच्चों की पोषण संबंधी जानकारी अंधविश्वास के प्रति जागरूकता त्योहारों में स्वास्थ्य संबंधी पढ़ने वाले जोखिमों से कैसे बचें इन पांच बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हमारे अक्टूबर माह के साप्ताहिक कैलेंडर में इन पांच बिंदुओं पर चर्चा उल्लेखित है जिसमें विस्तार पूर्वक बताया गया है कि हम अंधविश्वास से कैसे बचें यदि हम खेत खलिहान जाते हैं और जहरीले जीव जंतु हमें काट लेते हैं तो हमें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए ना की झाड़ फूंक में अपना समय बर्बाद करना चाहिए अपने स्वास्थ्य को जोखिम से बचने के लिए आने वाले त्योहार जैसे दशहरा दीपावली में हम फटाका फोड़ते हैं तो सावधानी पूर्वक फोड़ना चाहिए जिससे हमारे किसी भी शरीर के अंग को नुकसान न पहुंचे बच्चों के पोषण के संबंध में कहा गया कि हम अपने बच्चों को शुद्ध और शाकाहारी भोजन खिलाना चाहिए जिससे बच्चों के शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और बच्चों का शरीर स्वस्थ रहे तंदुरुस्त रहे मस्त रहे पास्को एक्ट अधिनियम के तहत भारत सरकार ने लिंग उत्पीड़न संबंधी कठोर कानून व्यवस्था किया गया है जिसमें नाबालिकों के लिंग उत्पीड़न से बचाया जा सकता है हमारे समाज में मानव जाति निवासरत हैं फिर भी कुछ व्यक्ति मानवीय कृत्य करते हैं जिसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने एक कानून बनाया है जिसमें इस प्रकार की कृत्य करने वाले लोगों को कठोर सजा दिया जा सकता है आगे बताया कि भूकंप आने की आशंका होने पर हमें अपने हाथों से मुंह और सर को ढकना चाहिए जितने भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं उन्हें बंद कर देना चाहिए कांच के सामग्री खिड़की दरवाजा आईना को व्यवस्थित रखने चाहिए एवं घर में बड़ा टेबल हो तो उसके नीचे आ जाना चाहिए यदि घर खुला वातावरण में है तो तुरंत बाहर निकलना चाहिए जिससे भूकंप से बचा जा सकता है शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इन पांच बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत शारदे नवरात्र की देवी मां दुर्गा की नौ रूपों का झलक दिखलाया गया साथ ही बच्चों के द्वारा सुंदर ढंग से माता सेवा गीत गायन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चे सूर्यकांत वर्मा वैशाली मारकंडे मोहन साहू दोगेंद्र साहू तुलेश्वर निषाद षष्ठ देव साहू ने आकर्षक प्रस्तुति दिया कार्यक्रम में संस्था के प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव घनश्याम कंवर खोमन सिन्हा चुमेश वर्मा खोमेश्वर साहू भागचंद बघेल थान सिंह साहू वाकेश्वर कंडरा प्रियांशु कंडरा हितेश कंडरा नेमीचंद चतुर्वेदी मुकेश निर्मलकर गजेश साहू नेमीचंद चतुर्वेदी लीलाराम मतवाले मंदाकिनी साहू निरूपा निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे बस्ता मुक्त शनिवार पर शारदे नवरात्र की झलकियां एवं माता सेवा कार्यक्रम आयोजित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
