गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के पलारी ,लवन ,कसडोल में जिन जिन प्राथमिक साख सहकारी समितियों में कांग्रेस पार्टी से जिन जिन पदाधिकारियों  की मनोनयन  नियुक्ति सूची जारी कर उन्हें पदभार दिये गए हैं उनका कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ताओ ने मीडिया को नाम नहीं छापने की शर्त पर दबे जुबान विरोध जताते हुए कहा है कि जिनका पृष्ठभूमि वोट अर्जित करने का सामर्थ्य नहीं है ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओ के साथ उपेक्षा कर विधानसभा चुनाव के लिए गढ्ढा खोदने का काम किये हैं जिसकी भरपाई कभी सम्भव नहीं है, आगे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया को यह बात भी बताया कि जो व्यक्ति पहले से संगठन के विभिन्न पदों में काबिज हैं उन्हें ही फिर जिम्मेदारी देकर अन्य कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों के पीठ में छुरा घोंपने का काम किये गए हैं जिसका जवाब विधानसभा चुनाव2023 में दिखाया जाएगा।आगे यह बात भी बताया कि जो विधायक के आगे पीछे घूम रहे हैं निजी स्वार्थ के लिए ऐसे व्यक्तियों को कई पदों की जिम्मेदारी देना कांग्रेस के रीति नीति के खिलाफ हैं जिन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा, गौरतलब हो कि विधायक की डर एवं खौफ के चलते कांग्रेस पार्टी के विभिन्न गॉवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने आकर जुबान खोलने में कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कंही जुबान खोलने पर कार्रवाई न कर दे इस वजह से हजारों लोगों ने खुलकर विरोध करने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं ।एक नजर जिनको वर्तमान में प्राथमिक साख सहकारी समितियों में अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस पार्टी विधायक शकुंतला साहू के मेहरबानी से नियुक्ति प्राप्त करने वाले अध्यक्षो पर प्रकाश डालते हैं तो प्राथमिक साख सहकारी समिति तिल्दा से कोरदा निवासी मृत्युंजय वर्मा (ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन कोषाध्यक्ष),प्राथमिक साख सहकारी समिति लवन देवी लाल बार्वे जिला महामंत्री बलौदाबाजार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लवन, इसके अलावा प्राथमिक साख सहकारी समिति सरखोर से प्रताप डहरिया शाला प्रबन्ध अध्यक्ष हाई स्कूल सरखोर, गौठान समिति अध्यक्ष सरखोर ,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बलौदाबाजार को बनाए गए हैं ऐसे ही  कसडोल विधानसभा के अन्य प्राथमिक साख सहकारी समितियों में ऐसे लोगों को अध्यक्ष बनाए गए हैं जो संगठन के कई पदों में काबिज है।अब जनता जनार्दन से लेकर कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं सहित भाजपा ने सवाल उठाए हैं और मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि क्या कांग्रेस पार्टी में किसी एक ही व्यक्ति को बहुत सारे पद दिये जा रहे हैं तो फिर बाकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी के विधायक के प्रति नाराजगी एवं आक्रोश स्वाभाविक है।कांग्रेस का रीति नीति है एक व्यक्ति को एक पद लेकिन कसडोल विधानसभा में पार्टी की रीति नीति के साथ खुला खिलवाड़ देखने को मिल रहा है।ऐसे में जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य पार्टियों का आक्रोश फूटना स्वाभाविक है ।अब देखने वाली बात भी है विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक भी है यदि इसी तरह जनता का आक्रोश ज्वालामुखी की तरह धधकते रहेगा तब 2023 का विधानसभा चुनाव परिणाम देखने लायक होगा क्योंकि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में है यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व छत्तीसगढ़ अपना एक नया इतिहास रच रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी के ही कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा भूपेश बघेल के मेहनत में पानी फेरने काम किये जा रहे हैं कि बात जनता ने मीडिया कर्मियों को दबे जुबान बता रहे हैं।निश्चित ही यदि स्थिति ऐसी ही रहा तो विधानसभा2023 का चुनाव बेहद सुनिश्चित मोड़ पर आ गया है।अध्यक्ष मनोनयन पर भाजपा ,जोगी कांग्रेस ने खुलकर बाते मीडिया के सामने रखा।इस सम्बंध में कृष्ण कुमार पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष कसडोल ने कहा कि सोसायटी में अध्यक्ष का मनोनयन लोकतंत्र की हत्या है।प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का उल्लंघन है।एक व्यक्ति को चाहे वह संगठन में हो एक ही पद पर रहना कांग्रेस की रीति नीति रहा है लेकिन कसडोल विधायक की मनमानी सबके सामने है।कांग्रेस पार्टी मनोनयन नीति अपनाकर फुट डालो शासन करो की नीति को बढ़ावा दे रही है इससे गांव में भाजपा कांग्रेस का वातावरण निर्मित होगा।आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही शिकस्त मिलेगा।भाजपा मंडल अध्यक्ष लवन विजय यादव ने भी मनोनयन को उचित नहीं बताया और कहा कि एक पद ही  किसी व्यक्ति को मिलना चाहिए कई पदों में नियुक्ति सर्वथा गलत।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत वरिष्ठ नर्सिंग साहू ने भी मीडिया को बताया कि अभी वर्तमान में सोसायटी में अध्यक्षों की नियुक्ति विधायक की मनमानी और दबंगई है।जिसका हम सभी विरोध किये हैं एवं बताने उनके घर भी गए हैं कि बात कहा यह बात भी कहा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को विधायक उपेक्षित किये हैं विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे।लाल जी पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी सिरियाडीह निवासी ने कहा कि उनके गांव एवं कोयदा में जिनका मनोनयन हुआ है उसको कोई कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं जानता ,गलत तरीके से मनोनयन हुआ है वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार है।सुशील बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत जोगीयुवा मोर्चा ने कहा कि प्राथमिक कृषि शाखा समिति केंद्रों में मतदान प्राणी से किसान अपने मनपसंद के उम्मीदवार को समिति अध्यक्ष चुनते थे। मगर जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से चुनाव से घबराई हुई है क्योंकि अपने घोषणा पत्र के अनुरूप काम नहीं करने के कारण प्रदेश में कांग्रेस की साख कमजोर हो चुकी है । और जनता की विश्वास खो चुकी है।जिसके कारण हार के भय से कांग्रेश प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने से डरती है जिसका उदाहरण हम नगर पंचायत एवं नगर पालिका में अप्रत्यक्ष रूप से पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष चुना। वही महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना, और अब तो प्राथमिक कृषि साख सरकारी समितियों में मनोनयन  के द्वारा समिति में अध्यक्ष का चयन करना इससे साबित होता है कि कांग्रेस व भुपेश बघेल की सरकार बिल्कुल कमजोर हो चुकी है। या नियुक्ती विधानसभा चुनाव के हार के डर से डैमेज कंट्रोल रोकने के लिए असंतुष्ट पदाधिकारियों को रिझाने की कोशिश है।वंही संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि उन्हें सूची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के पदाधिकारियों ने भेजे थे उन्हीं के आधार पर अध्यक्षों का मनोनयन हुआ है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version