बंडापाल में हाई स्कूल भवन भी नहीं,मिडिल स्कूल के बच्चों को एक ही कमरा में बैठाया जाता हैं,ये पूर्वव्रती बीजेपी और कांग्रेस सरकार की विफलता को दर्शाता हैं संतराम सलाम,जिला सचिव आप।

बंडापाल में शासन,प्रशासन ने अब तक दो बार जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ जो बेहद दुर्भाग्य हैं – श्रीमती जमुना गोटा,ब्लॉक अध्यक्ष आमाबेड़ा।

स्कूल में पानी की भी बड़ी समस्या हैं जनचौपाल में प्रशासन ने समाधान करने का आश्वासन दी गईं थी लेकिन अब तक नहीं हुआ आखिर जिम्मेदार कौन?- गजानन्द जैन,आप नेता।

अंतागढ़/बंडापाल (गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी बंडापाल क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुँचे थे,ज़ब बंडापाल गाँव पहुँचे तो आप नेताओं ने एक निर्माणधीन भवन को देखकर गाँव वालों से पूछा गया तो गाँव वालों ने बताया की ये प्राथमिक स्कूल भवन हैं जो पिछले तीन सालों से बन रहा हैं अभी तक पूरा नहीं हुआ हैं।

    फिर आप के पदाधिकारी स्कूल पहुँचे और वहाँ की स्थिति देखकरदंग रह गए।क्योंकि एक तरफ कांग्रेस सरकार आत्मनन्द स्कूल खोलकर अपनी पिट थपथपा रही हैं वही दूसरी तरफ आदिवासी क्षेत्र में स्कूलों का बुरा हाल हैं।

     प्राथमिक स्कूल भवन के नाम पर एक कमरा का अतिरिक्त कक्ष बना हैं जिसमें एक से पाँचवी कक्षा के सारे बच्चों को बैठाया जाता हैं।वही ग्रामीणों ने बताया की किनारे में एक झिली नुमा झोपड़ी गाँव वालों ने बना दिया गया हैं जिस दिन भी ज्यादा बच्चो की संख्या होती हैं उस दिन बच्चों को झोपड़ी में बैठा कर पढ़ाया जाता हैं।

      आप के पदाधिकारी हाई स्कूल पहुँचे तो वहाँ भी मिडिल स्कूल के बच्चों को छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को एक ही कमरा में बैठा कर पढ़ाया जाता हैं,क्योंकि वहाँ अभी तक हाई स्कूल भवन नहीं बन पाया है।

      हाई स्कूल का भवन नहीं होने के कारण नवमी और दसवीं के बच्चों को मिडिल में ही शिप्ट करके शिक्षा दी जा रही है।

        ग्रामीणों ने बताया की हम स्कूल के लिए कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है।

       इस पर आम आदमी पार्टी के नेता जिला सचिव संतराम सलाम ने कहा की एक तरफ देश आजादी का अमृतमहोत्सव मना रही है वही दूसरी तरफ आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा जैसे मुलभुत सुविधाओं के लिए लोग तरसे ये बेहद दुर्भाग्य है।

      छत्तीसगढ़ को बने तेइस साल होने जा रहा है उतने बरसो में अगर स्कूल भवन जैसे सुविधाओं के लिए वंछित रखा गया,इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ  बीजेपी और कांग्रेस की सरकार है। एक तरफ कांग्रेस सरकार आत्मनन्द स्कूलों की बात करती है लेकिन ये कांग्रेस सरकार की विफलता है जो बेहतर बच्चों के लिए स्कूल सुविधाएं नहीं दे पा रही है।एक ही कमरा में अलग अलग कक्षाओं के बच्चों को बैठाया जा रहा इससे हम बेहतर शिक्षा की कल्पना कर ही नहीं सकते।

          ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जमुना गोटा ने कहा की ये बेहद दुर्भाग्य है की शासन प्रशासन ने पिछले लगातार दो बार गाँव में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है लेकिन उस गाँव के समस्या का समाधान नहीं होना,घोर लापरवाही को दर्शाता है।स्कूल में पानी की भी समस्या है दूर से पानी लाने की बात आप के पदाधिकारीयों से कह रहे थे,जबकि इसकी भी शिकायत जनचौपाल में की गईं थी लेकिन समस्या जस की तस।क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं की जाएगी तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र के लोगो के साथ जंगी प्रदर्शन करेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version