फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अंचल की प्राथ कृषि साख सहकारी समितियों में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे काफी संख्या में शेयर होल्डर कृषक ग्रामीण भाग ले रहे है बैठक में किसानो को छ.ग. सरकार की अनेक कृषक हित की योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है इसी तारतम्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परसदाकला पंजीयन क्रमांक 63 में वार्षिक आमसभा संपन्न हुआ । बैठक में शामिल कृषकों को प्रभारी समिति प्रबंधक डेमन साहू ने आमसभा के समक्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं 2024-25 के अनुमानित बजट कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए आमसभा में शामिल ऐजेंडा पर वार्षिक कार्ययोजना से कृषकों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया।आमसभा समिति के समक्ष रखे गए सभी प्रस्तावों का ध्वनिमत से अनुमोदन किया गया।डेमन साहू ने बताया की सहकारी समिति द्वारा संचालित सीएससी में आधार कार्ड पैन कार्ड मोबाइल रिचार्ज रेलवे टिकट गैस सिलेंडर बिजली बिल भुगतान और एटीएम द्वारा किसानों को 10000 का निकासी और जमा की जानकारी दिया गया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि साहू हाईस्कूल परसदाकला अध्यक्ष बालिक राम साहू ने कहा की केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं पर कहा कि सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है वहीं गरीबों एवं जरूरतमंदो को प्रतिमाह निःशुल्क खाधान्न दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन केन्द्र केन्द्र के माध्यम से खरीदा जा रहा।आज किसान समृद्ध हो रहा है।वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता परसदाकला जनक श्रीवास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि को लाभ का धंधा बनाए जाने की परिकल्पना को पूर्ण करने कृषि के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने कृषकों की आय संवर्धन के उद्देश्य को पूर्ण करने एवं प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों की कल्याण के विभिन्न योजना संचालित की है। आमसभा में जनक राम श्रीवास विश्राम निषाद छविराम साहू नेमीचंद देवांगन जनपद जनपद सदस्य कामता दुलार देवांगन खुमान साहू घनश्याम निषाद लेखू राम साहू मन्नू देवांगन अनु निषाद टानेश्वर निषाद गिरधारी निषाद सरपंच प्रतिनिधि मोहन निषाद हेमशंकर साहू जोहत राम साहू संतोष साहू पूर्व सरपंच मिथलेश साहू फलेश्वर साहू हाई स्कूल अध्यक्ष बालिका राम साहू फतेह साहू पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति बेलर नारद साहू खुमान साहू प्रेमलाल साहू नाथूराम साहू तातुराम साहू बुद्ध राम साहू शशि साहू निहाली साहू पंचराम साहू नारायण निषाद भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि साहू सुखदेव लहरिया सहित बड़ी संख्या में किसान आम नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version