गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा शनिवार 17 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 02ः00 बजे से शाम 04ः15 बजे तक होगी।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक प्रथम एवं द्वितीय पाली में गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें परीक्षा केन्द्र 2301 के लिए मंडल संयोजक, सहा.आ. आदिवासी विकास विभाग, 2302 के लिए विकास विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत महासमुंद, 2303 के लिए अनुविभीय अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) उप संभाग, 2304 के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, 2305 के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, 2306 के लिए उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड महासमुंद, 2308 के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महासमुंद, 2309 के लिए सहायक अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं 2310 के लिए खाद्य अधिकारी महासमुंद को परिवहन अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र 2311 के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी महासमुंद, 2312 के लिए सहायक अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना महासमुंद, 2313 के लिए प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग महामसुंद, 2314 के लिए सहायक संचालक शिक्षा कार्यालय महासमुंद, 2315 के लिए प्रभारी खनिज अधिकारी महामसुंद, 2316 के लिए सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, 2317 के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी महासमुंद, 2318 के लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्र 2319 के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद को गोपनीय सामग्री पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा परीक्षा केन्द्र 2320 के लिए जिला पंजीयक महासमुंद, 2321 के लिए सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल, 2322 के लिए श्रम पदाधिकारी महासमुंद, 2323 के लिए जनपद उप अभियंता लोक निर्माण विभाग उप संभाग महासमुंद, 2324 के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग महासमुंद, 2325 के लिए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद, 2326 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागबाहरा, 2327 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग बागबाहरा, परीक्षा केन्द्र 2328 के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग बागबाहरा के, 2329 के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी बागबाहरा एवं परीक्षा केन्द्र 2330 के लिए बी.आर.सी. बागबाहरा को परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
परीक्षा केन्द्र 2331 के लिए मंडी निरीक्षक प्रभारी सचिव पिथौरा, 2332 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पिथौरा, 2333 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा, 2334 के लिए अनुविभागीय अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) पिथौरा, 2335 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बसना एवं परीक्षा केन्द्र 2336 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक होंगे। परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक ओ.के. रिपोर्ट नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को सौपेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version