बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। शनिवार रात को शुरू हुई प्री मानसून की दस्तक जोरदार बारिश के साथ रविवार को दिनभर बारिश होने से भीषण गर्मी से समूचे इलाके का मौसम वातानुकूलित हो गया इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस लिए पूरे जून माह के 24 तारीख से पहले भीषण गर्मी के तपिस से चारो तरफ लू का प्रकोप व्याप्त था लेकिन 24 जून शनिवार-रविवार रात के करीब 4बजे से बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिनभर जारी रहा जिससे महीनों के इंतजार के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिला, लोगो ने इसे प्री मानसून की दस्तक के तौर पर देखा।आगे बताते चलें कि आषाढ़ मास के कुछ ही दिन शेष बच्चे हैं ऐसे में बारिश नहीं होने से किसानों में खेती किसानी को लेकर चिंता सता रहा था लेकिन आज की बारिश से किसानों को भी थोड़ा राहत जरूर मिलेगा।गौरतलब हो कि पूरा क्षेत्र का कृषि कार्य बारिश पर आश्रित है ऐसे में यदि समय पर बारिश नहीं होने से स्वाभाविक है कि किसानों को किसानी कार्यो को लेकर चिंता करना।कृषि के जानकारो का कहना है कि इस बार समय पर बारिश नहीं होने से कृषि कार्यों में विलंब हो चुका है शनिवार रविवार को हुई बारिश से जमीन हल्का गीला जरूर हुआ है लेकिन इतना बारिश ही कृषि के लिए पर्याप्त नहीं है।किसानों का कहना है कि पिछले कुछ सालों के अपेक्षा इस बार मानसून पिछड़ने से निश्चित ही कृषि कार्यों में भी देरी हो गया है अब अच्छी बारिश से ही कृषि कार्यों तेजी आएगी। तिल्दा के किसान खोलबाहरा राम , रतिराम कैवर्त, धनीराम सेन, नारायण घृतलहरे, दिलहरन कैवर्त, यशवंत पैकरा, पीताम्बर वर्मा ,सोमल प्रसाद कैवर्त ,दिलीप यादव ,लहराम यादव अरविंद यादव ,भुजबल यादव, महेंद्र कैवर्त ,रविशंकर चौहान सहित डोंगरीडीह के किसान राजकुमार कैवर्त, लक्ष्मी पाटले, अरुण घिड़ले, सेवक घृतलहरे, डोंगरा से ताराचंद वर्मा, धनकुमार औधे लिया, अच्छे वर्मा, सिरियाडीह से लाल जी पटेल, देवा पटेल, देवा साहू, सभी ने कहा मानसून आने में बहुत देरी हुआ है इससे कृषि प्रभावित भी हुआ है अब तक बहुत हद तक कृषि कार्यों में तेजी रहता लेकिन मानसून के अभाव में पिछड़ गया है।
प्री मानसून के दस्तक के साथ भीषण गर्मी से मिली राहत, दिनभर रिमझिम बारिश से मौसम हुआ वातानुकूलित लोगों ने लिए राहत की सांस।।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
