गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन स्थित पुलिस चौकी लवन में नवपदस्थ चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने रविवार 13 नवम्बर को पदभार ग्रहण किये एवं तत्तकालीन चौकी प्रभारी लवन हितेश जंघेल ने विधिवत उमेश कुमार वर्मा को प्रभार सौंपा ।इस अवसर पर प्रेस क्लब यूनियन लवन के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात कर नवपदस्थ चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा का गुलदस्ता, श्रीफल ,एवं शॉल भेंटकर स्वागत किये एवं तत्कालीन चौकी प्रभारी लवन हितेश जंघेल का गिधौरी थाना प्रभारी बनने पर श्रीफल, एवं शॉल भेंटकर सम्मान देते हुए  विदाई समारोह के उपलक्ष्य में उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।नवपदस्थ चौकी प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि जनता के उम्मीदों पर खरा उतरना है इसके लिए हर सँभव प्रयास जारी रहेगा, अपराध पर अंकुश लगाना बड़ी जिम्मेदारी है, खासकर शराब ,गांजे ,जुआ सट्टे पर पूर्ण नियंत्रण बने इसके लिए सभी लोगों का सहयोग भी जरूरी है।किसी निर्दोष के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही न हो वहीं अपराधी कानून के शिकंजा से बचकर निकल नहीं पाए इस पर भी विशेष नजर रहेगा।कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी शर्त पर माफ नहीं किया जाएगा।क्षेत्र में अमन चैन का वातावरण निर्मित हो इसके लिए सभी वर्ग विशेष को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की भी आवयकता है। उक्त अवसर पर प्रेस क्लब यूनियन लवन के पत्रकारों में  अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघम,वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख सलाहकार  गोलू ,सचिव खगेन्द्र जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version