गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर नशे के विरुद्ध युवा थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवादास बंजारे के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रो. बंजारे ने कहा कि समाज में नशीले पदार्थ को प्रयोग करने का चलन अत्यधिक तेजी से बढ़ता जा रहा है, अगर इस पर जो विकट समस्या का रूप ले सकता है। आगे उन्होंने भारत सरकार के नशे की स्थिति पर हालिया आंकड़ो हवाला देते हुए बताया की देश के 10 फीसदी से अधिक आबादी अवसाद, न्यूरोसिस और मनोविकृति सहित मानसिक विकारों से पीड़ित है। इसके साथ ही प्रत्येक 1000 में से 15 व्यक्ति नशीली दवाओं का सेवन करते हैं और प्रत्येक 1000 में से 25 लोग क्रोनिक अर्थात स्थायी शराब सेवन के शिकार हैं। अगर छत्तीसगढ़ के विषय में बात किया जाये तो राज्य शराब के सेवन में अग्रिम पंक्ति में आता है जो कि अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। नशे के विरुद्ध युवा थीम पर नुक्कड़ नाटक के मास्टर ट्रेनर चितेश्वर साहू तथा लोकेश्वरी साहू,के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभाव को प्रदर्शित करते नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण महाविद्यालय प्रांगन में स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष किया गया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी से निवेदन किया कि स्वयं तथा अपने समुदाय में नशीले पर्दार्थों के उपयोग को कम करने के लिए कदम उठायें। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा समस्त स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को नशा न करने एवं नशीले पदार्थो के उपयोग के रोकथाम के प्रयास करने के लिए शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. श्वेता मिश्रा सहित रितेश गोलछा, कमलेश्वर प्रसाद निषाद, तीरथ राम कपूर, डॉ. अल्का कौशिक सहित दलनायक पुरुषोत्तम यादव, दलनायिका दुर्गा साहू, दिवा संगठक यश ध्रुव, टोमेश्वरी साहू, नीतू साहू, पायल साहू, ओसमी साहू ओमबाई साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version