छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की सभी तैयारियां करें पूर्ण सी-मार्ट से होगी शासकीय विभागों में जरूरत की सामग्रियों की खरीदी

आयुष्मान कार्ड के लिए जिले में पुनः लगाये जायेंगे शिविर कलेक्टर  आकाश छिकारा ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक में शासकीय विभागों के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने विभागों में प्रगतिरत विभागों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने वर्तमान खरीफ सीजन में फसलों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से रोका-छेका अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांवों में फसल बुआई एवं रोपाई का काम शुरू हो गया है। ऐसे में फसलों की सुरक्षा के लिए आवारा पशुओं पर नियंत्रण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा फसल चराई को रोकने रोका-छेका अभियान चलाये। साथ ही गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने रोका-छेका अभियान के लिए गांवों में मुनादी कराकर किसानों, सरपंचों, ग्राम पटेलो एवं गौठान समितियों के सदस्यों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में 17 जुलाई हरेली तिहार से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में ओलंपिक के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिये। इस वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत 16 पारंपरिक खेल विधाएं शामिल की गई है। इसके अंतर्गत गिल्ली डंडा, कबड्डी, खो-खो, गेडी, रस्सी कूद एवं कुश्ती आदि खेल शामिल है। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ मणिवासगन एस, जिला पंचातय सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
शासकीय विभागों में जरूरत की सामग्रियों की खरीदी सी-मार्ट से की जायेगी। कलेक्टर श्री छिकारा ने कार्यालयों में उपयोगी सामानों जैसे झाडू, फिनाइल आदि की सूची बनाने का तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध समानों को स्वसहायता समूहों के माध्यम से उत्पादित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा सी-मार्ट से सामग्री खरीदने पर महिला समूहों को अधिक सामान उत्पादन करने का अवसर मिलेगा। जिससे समूहों के सदस्यों को अधिक आर्थिक लाभ अर्जित होगा। कलेक्टर ने बैठक में छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं राशन कार्डो के ई-केवाईसी कार्य को पूर्ण करने के लिए पुनः शिविर लगाने के निर्देश दिये। 7 जुलाई को आयोजित विशेष शिविर में जिले में 7 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड और 25 हजार से अधिक राशन कार्डो के ई-केवाईसी कार्य पूर्ण किये गये। कलेक्टर ने शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों की गांववार ड्यूटी लगाकर बचे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड और केवाईसी के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित एवं अन्य निर्माण-विकास कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने देवगुड़ी निर्माण, छिंद तालाब सौंदर्यीकरण, कलेक्टर गार्डन निर्माण, जिला अस्पताल जीर्णोद्धार, स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण, पौनी पसारी निर्माण, बस स्टैण्ड एवं लाईब्रेरी निर्माण के प्रस्तावित कार्यो की जानकारी लेकर इन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version