गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं इनमें 14 वित्त आयोग के अंतर्गत 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपए की राशि शामिल है। नगरी निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने यह राशि मंजूर की है। इसके अंतर्गत फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए 41 लाख 65 हजार मंजूर किए गए हैं। विकास कार्य हेतु मिली राशि के लिए नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यदू सहित सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


