गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।पुलिस थाना फिंगेश्वर स्टाफ के द्वारा थाना प्रभारी फैजल होदा शाह के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लोहझर निवासी सुधारू बरिहा उम्र 60 वर्ष के बाड़ी में पैरावट में छिपाकर रखे 50 लीटर महुआ जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। महुआ शराब का बाजार मूल्य 10 हजार आंका गया है। आरोपी सुधारू के खिलाफ फिंगेश्वर थाना में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी फेजल होदा शाह, एएसआई खुमान लाल महिलांग, आरक्षक परमानंद साहू, रोशन साहू, खेमचंद धु्रव शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
