गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला गरियाबंद (छ.ग.) व फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सेल्फी अभियान महाविद्यालय में चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय की लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने अपने मतदाता परिचय पत्र व आधार कार्ड के साथ सेल्फी लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह अभियान छात्र-छात्राओं को निकट लोकसभा आम चुनाव मे प्रतिशत मतदान हेतु स्वयं प्रेरित होने वह अपने परिवेश में समाज के लोगों को मतदान कर बहुमूल्य योगदान के लिए किया गया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी प्रो. तीरथ राम कपूर ने सेल्फी अभियान के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान मे युवाओं की भूमिका प्रखर करने हेतु इस अभियान की घोषणा की गयी। यह राष्ट्र ऊर्जावान युवाओं का देश है, युवाओं के लिए कोई भी कार्य करना असंभव नही है। मतदान जैसे सबसे प्रमुख क्षेत्र मे युवाओं कि सक्रियता देश को नवनिर्माण की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने महाविद्यालय मे अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों से मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम स्वीप प्रभारी प्रो. तीरथ राम कपूर के निर्देशन मे तथा रा.से.यो. के पूर्व दलप्रमुख एवं स्वीप एमबेसडर चितेश्वर साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some
