फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शहर में मुस्लिम जमात ने पूरे शानो शौकत और कौमी एकता का मिशाल पेश करते हुए बड़े ही जश्न के साथ हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिन ईद.मिलाद.उन.नबी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया । सुबह से बड़ी संख्या में समाज के लोग मस्जिद पहुँचे और सौहार्दपूर्ण माहौल में शहर में जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किये इस दौरान जगह जगह लोग कौमी एकता का मिशाल पेश करते हुए एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हुए आपसी भाईचारे का एक बड़ा संदेश दिए। जुलूस में समाज के लोग नात ए पाक के तराने गाते हुए नगर भर्मण करते हुए मस्जिद से पुराना बस स्टैंड महल रोड होते हुए नया बस स्टैंड और संजय नगर से वापस होकर मस्ज़िद पहुँचे। इस दौरान जगह जगह समाज के लोगो ने नाश्ता तबरूक का इंतजाम किया था मस्ज़िद में मुस्लिम जमात के सदर शब्बीर खान मौलाना नसिमुल हक़ पूर्व सदर गुलाम इश्हाक खान सलीम खान सहित समाज के लोगो ने परचम कुशाई कर देश की खुशहाली तरक्की और अमन शांति की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर रफ़ीक वारसी गुलाम इशाक खान सदर शब्बीर खान मौलाना नसिमुल हक़ अजीज खान करीम खान सलीम खान शेख इब्राहिम सादिक वारसी सत्तार शाबिर मनसूर रहमान खान सलीम करीम वारसी शेख हसन हुसैन तोहिद आलम वही इंतेजामिया कमेटी के सदर शेख इमरान शहबाज खान वारिश वारसी एजाज अहमद आसिफ अतीक राजा खान ताहिर मुबीन रिहान इरफान अयान आमिन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए ।
There is no ads to display, Please add some
