कट्टे की नोक पर चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर स्कार्पियो की लूट।
सितेश सिरदार
लखनपुर(गंगा प्रकाश)। सीतापुर थाना क्षेत्र से मैनपाट घूमने जाने के नाम पर स्कार्पियो वाहन बुक कर बदमाशों ने चालक को कट्टे की नोक पर बलपूर्वक नशीली दवा खिला मारपीट करते हुए हाथ पैर बांध स्कार्पियो वाहन लूट कर फरार हो गए। मारपीट से घायल चालक सहबान अली निवासी कुरवा सीतापुर को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के संबंध में लखनपुर पुलिस ने बताया कि सहबान अली सीतापुर निवासी बीआर पैंकरा का स्कार्पियो वाहन चलाता था। घटना दिवस एक मार्च शुक्रवार को प्रातः करीब 10 बजे दो अज्ञात बदमाश सीतापुर पहुंचे और मैनपाट घूमने के नाम पर स्कार्पियो वाहन को किराया पर बुक किया। जिससे चालक सहबान अली उन्हें लेकर मैनपाट की ओर गया था। मैनपाट में दोनों बदमाशों ने शराब का सेवन करने के बाद मैनपाट के एक हॉटल में भोजन किया, आरोपियों ने ड्राइवर को खाना भी खिलाया, उनका तीसरा साथी हॉटल में ही मौजूद था। जिससे वह भी स्कार्पियो में सवार हो गया। तीनों ने चालक सहबान अली से कहा दलदली की ओर चलते है वहां चाय पिएंगे। फिर वहां ड्राइवर को फिर नशीली दवा मिलाकर कुछ खाने को दिया, दलदली में चाय पीने के बाद वापस वाहन में बैठ दूसरे पिकनिक स्पॉट जाने के लिए निकले फिर ड्राइवर ने बताया लौटते समय गाड़ी जैसे ही विशाल पानी जंगल के पास पहुंची उन्होंने दो लोगों को फोन किया और पीछे से उसके गले में रस्सी डालकर खींच दिया जिस गाड़ी रुक गई,और रास्ते में घाट पड़ने पर बदमाशों ने कट्टा सहबान अली के सिर में अडा दिया और उसे थोड़ी देर बाद जब चालक सहबान पिटाई भी की और उसके जेब से मोबाइल निकाल अपने पास रख लिया
तथा उसका हाथ पैर बांध कर लखनपुर के केवरा और टपरकेला के बीच पतरा जंगल में पहुंचे जहां उन्होंने चालक को अर्धबेहोशी और हाथ पैर बंधे हालत में नीचे उतार दिया और झाड़ियों में छोड़ते हुए स्कार्पियो लेकर फरार हो गए।
अज्ञात बदमाशों द्वारा नशीला पदार्थ खिलाए जाने से चालक सहबान अली लगभग आधे घंटे तक मूर्छा की स्थिति में था चेतना आने के बाद उसने किसी प्रकार हाथ और पैर में बंधे रस्सियों को खोला और मुख्य मार्ग पर खड़ा हो मदद की गुहार लगाने लगा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद की। एक व्यक्ति का मोबाइल लेने के बाद सहबान ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिससे परिजन भी मौके पर पहुंचे और लखनपुर थाना को सूचना देने के बाद लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस फुटेज से कर रही पड़ताल।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 406, 342, 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस के द्वारा प्रमुख मागों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों को पड़ताल की जा रही है। लखनपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
