पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को मिल रहा नया जीवन

कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)- छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां भी कुपोषण एक बड़ी समस्या रही है। इसीलिए गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार एवं कुपोषण की रोकथाम हेतु राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लक्षित बच्चों एवं माताआंे को पूरक पोषण आहार सहित गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही अंडे एवं रागी का हलवा भी प्रदान किये जा रहे हैं। वहीं कुपोषित बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र चलाया जा रहा है। इस दिशा में जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की गयी है। 

कोण्डागांव जिले में कुल 5 एनआरसी संचालित किया जा रहा है। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक जिले भर से 519 कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया था जिसमंे से 514 बच्चों को सुपोषित कर घर भेज दिया गया और 5 बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस दौरान बीओपी लगभग 40 प्रतिशत रहा। वहीं अप्रैल 2022 से अब तक 428 कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया था जिसमंे से 418 बच्चों को सुपोषित कर घर भेज दिया गया और 7 बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस दौरान बीओपी लगभग 67 प्रतिशत रहा। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराये जाने हेतु व्यापक पहल किया जा रहा है। इस दिशा में हरेक पोषण पुनर्वास केन्द्रों की स्थान की सुलभता के अनुसार प्रत्येक पखवाड़ा हेतु 15 बच्चों को रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें सर्वप्रथम गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है। 

कोण्डागांव जिले के केशकाल ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 शैय्यायुक्त एनआरसी संचालित किया जा रहा है। यहाँ फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर पद पर पदस्थ श्रीमती दिनेश्वरी मंडावी बताती हैं कि यहाँ जिले के दूरस्थ इलाकों से आने वाले कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनका चिकित्सा अधिकारियों के देखरेख में इलाज किया जा रहा है। यहां कुपोषित बच्चों को नया जीवन मिल रहा है। यहाँ गंभीर कुपोषित बच्चों को 6 माह से 5 साल तक प्राथमिक रूप से 15 दिन तक भर्ती कराकर उन्हें पोषण युक्त आहार देकर डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जाता है। अति गंभीर कुपोषित होने पर बच्चों को 21 दिन तक भी रखा जाता है। इस दौरान भर्ती किये जाने वाले बच्चों को 15 दिन तक एनआरसी में रखकर उनका इलाज व स्पेशल डाइट चार्ट तैयार किया जाता है। जिसमें सही मात्रा में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज तत्व युक्त भोजन आहार विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया जाता है। यह पोषण आहार शुरुआती दौर में दो-दो घंटे बाद दिया जाता है। साथ ही यहाँ उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान किया जाता है। प्रतिदिन बच्चों का वजन कर उसी के हिसाब से उनको भोजन एवं दवाइयाँ दी जाती हैं। एनआरसी से बच्चे की छुट्टी होने के बाद बच्चे का प्रत्येक 15 दिन में कुल 4 बार फॉलोअप भी किया जाता है। बच्चे के साथ एनआरसी आने वाली उनकी माता या उनके साथ आने वाले परिजनों को भी दिन में 2 समय भोजन और प्रतिदिन 150 रुपया के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है। साथ ही यहाँ प्रतिदिन काउंसलर के द्वारा माताओं का काउंसलिंग किया जाता है, जिसमें उन्हें बच्चों के देखरेख, टीकाकरण, पोषण और स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी दी जाती है, तथा माताओं को स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से कम लागत में पोषणयुक्त भोज्य पदार्थ बनाने तथा स्थानीय साग-सब्जी का उपयोग करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

केशकाल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र पर वर्तमान में एक अतिरिक्त बैड के साथ 13 बच्चे हैं। एनआरसी में ग्राम नयानार से आई श्रीमती सुसीला नेताम बताती हैं कि वह 29 नवंबर को अपनी 11 माह की बच्ची भाविका को स्वास्थ्य कारणों के कारण यहाँ लेकर आई, उस समय इसका वजन साढ़े 4 किलो था। यहाँ आने के बाद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 24 घण्टे बच्चों का देखरेख किया जा रहा है। जिससे 5 दिन में इसके स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुआ और वजन भी 610 ग्राम बढ़ गया है। ग्राम पलोरा से आई श्रीमती सुसनबती बघेल बताती हैं कि वह अपने साढ़े 3 साल के बच्चे वियान का वजन कम होने कारण उसको यहाँ लेकर आई थी। यहाँ बच्चों को समय-समय पर पौष्टिक आहार और आवश्यक दवाइयाँ दी जा रही है। जिससे 5 दिन में ही वियान का वजन लगभग 700 ग्राम बढ़ गया है। वहीं ग्राम डोंगरीपारा की संजुला नेताम बताती हैं कि वह अपनी साढ़े 3 साल की बेटी हेनल जो कि पहले खाती-पीती नहीं थी जिस कारण से उसका वजन बहुत कम था लेकिन यहाँ आने के बाद वह अच्छे से खाने लगी है और उसका वजन भी 12 किलो से 600 ग्राम बढ़ गया है। यहाँ की न्यूट्रीशियन काउंसलर मोनिका नाग द्वारा प्रतिदिन सभी माताओं को बच्चों के देखरेख, टीकाकरण, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जाती है। जिससे यहाँ अब सभी बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा है और उनका वजन भी तेजी के साथ बढ़ने सहित बच्चों की सेहत में आशातीत वृद्धि हो रही है। इसके लिये हम सभी शासन-प्रशासन को सहृदय धन्यवाद देते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version