गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ । इरादे मजबूत हो तो हर परेशानी का हल निकाला जा सकता है’. इस कहावत को कापु तहसील के एक गांव के ग्रामीणों ने कर दिखाया है. जिसमे बंधनपुर सहित आसपास इलाके के बच्चे लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय करके शिक्षा ग्रहण करने कापू जाते है वहीं इस मार्ग पर सड़क निर्माण और पुल पुलिया निर्माण का कार्य दो साल से बिल्कुल धीमी गति में चल रहा है ऐसे में धरमजयगढ़ और कापु मुख्य मार्ग के बंधनपुर गांव के पास स्थित पुलिया का निर्माण कार्य पिछले कई महीने से चल रहा है। वहीं बंधनपुर से कापु जाने के लिए एक अन्य मार्ग का सहारा लिया जाता है जो लगभग 7 से किलोमीटर का पड़ता है ऐसे में स्कूली बच्चों को पानी बरसात के अलावा समय के आभाव की भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन सभी विषयों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार ठेकेदार से चर्चा किया किंतु कोई हल नहीं निकला तो ग्रामीणों ने बांस और बल्ली के जरिए इस मार्ग पर कई फिट लंबा पुल बिछा दिया ताकि स्कूली बच्चों की कुछ मुसीबतें कम हो जाए और उन्हें स्कूल जाने आवागमन करने में आसानी हो जाए।आपको बता दें की इस मार्ग का काम चालू हुए दो वर्ष बीत गए लेकिन अभी ना तो सड़क का कार्य पूरा हुआ है और ना ही पुल पुलियों का।
There is no ads to display, Please add some
