बलौदाबाजार भाटापारा जिले की पहली कार्यवाही 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जुआ , सट्टा , शराब , अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री जैसे असंवैधानिक कार्यों में लिप्त लोगों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधों में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुये उन पर कड़ी कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसी क्रम में बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं उन पर सतत निगाह रखने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये जिले में  सोलह बदमाशों का नाम “गैंग हिस्ट्रीशीट” में लाया गया है। जिसमें से ग्यारह बदमाशों द्वारा थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एवं पांच बदमाशों द्वारा थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत यह सभी बदमाश वर्ष 2020 से आपराधिक गतिविधि में सम्मिलित हुये हैं तथा आम लोगों को चाकू दिखाकर डराना धमकाना , लूटपाट करना , गाली गलौज , मारपीट करना , गुंडागर्दी करना , अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करना एवं हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। साथ ही थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत सभी पांचो बदमाश वर्ष 2023 से अपराधी गतिविधि में सम्मिलित हुये हैं तथा गांव-गांव जाकर सूने मकान में चोरी एवं नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे हैं। उक्त सोलह बदमाशों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में भी की गई कार्रवाई के बावजूद भी उनमें किसी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है। बदमाशों के कृत्य से समाज में भय व्याप्त है। उक्त बदमाशों के डर से वार्ड वासी एवं अन्य कई लोग रिपोर्ट लिखाने से भी डरते हैं। उक्त कारणों को दृष्टिगत रखते हुये इन सभी बदमाशों के नाम “गैंग हिस्ट्रीशीट” में लाया गया है। विदित हो कि बदमाशों के अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु “गैंग हिस्ट्रीशीट” खोले जाने की जिले में यह पहली कार्रवाई है।

थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों के नाम – 

राहुल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 लवन थाना लवन  , चंद्रशेखर साहू उर्फ़ शेखर उम्र 20 वर्ष लवन थाना लवन , भुवन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन , तुषाल उर्फ सोनू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन , देवेंद्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 शंकर मंदिर के पास तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा , पवन कुर्रे उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 लवन थाना लवन , रोशन मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 लवन थाना लवन , उत्तम मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 लवन थाना लवन , शुभम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 14 लवन थाना लवन , राजेश धींवर उर्फ चोंटी निवासी वार्ड क्रमांक 04 लवन थाना लवन और साहिल धींवर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 लवन थाना लवन , जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) 

थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों के नाम – 

अजय मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल , आकाश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल , दुष्यंत कुमार मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोसमसरा थाना कसडोल , ताम्रध्वज पैकरा 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल और रोशन कर्ष उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल , जिला – बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़) ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version