चाम्पा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ तथा जिला क्रिकेट एसोसिएशन जाँजगीर चांपा के संयुक्त आयोजकत्व में इंटर स्कूल ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला चांपा की दो टीमों बरपाली स्कूल तथा नवजागृति स्कूल के मध्य खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि सर्वप्रथम मैच के प्रारंभ में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पूर्व क्रिकेटर अमरजीत सिंह खटकर के कुशल निर्देशन में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरपाली स्कूल ने ऑल आउट होकर 140 का न्यूनतम लक्ष्य रखा। खेल शिक्षक राठौर के कुशल निर्देशन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवजागृति स्कूल चांपा के लिये दिन खास नहीं था और पूरी टीम लगभग आधे स्कोर पर ही ढेर हो गई। मैन आफ द मैच रहे आकाश चौकसे ने कहर ढाती गेंदबाजी करते हुये दो ओव्हरो में मात्र 11 रन देकर छ: विकेट प्राप्त करते हुये अपनी टीम की पहली जीत सुनिश्चित की और टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतिदिन की भाँति पद्मेश शर्मा सचिव , सत्यनारायण सोनी कोषाध्यक्ष , शेखर देवांगन मीडिया प्रभारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन जाँजगीर चांपा मैच संपादित करने के लिये अपनी टीम के साथ डटे रहे। चौथे दिन के मुख्य अतिथि रामकुमार सिंह कछवाहा अधिवक्ता और अतिविशिष्ट अतिथि बी०डी० दीवान प्राचार्य एम०एम०आर महाविद्यालय चांपा थे। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व क्रिकेटर क्रमशः मनीष गुप्ता अधिवक्ता , सुभाष शर्मा आनलाईन सेवा , सुमित भावनानी व्याख्याता बी०एड० कालेज जाँजगीर तथा मनवानी मंजू इलेक्ट्रीकल्स चांपा थे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय अभिनंदन किया। सभी मंचस्थ अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाते हुये अपने – अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उक्त प्रतियोगिता की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर की भूमिका अनुराग चंद्रा तथा कय्युम खान ने निभाई।  अनिल नेताम ने हार्ड कॉपी में तथा प्रियांशु गुप्ता ने आनलाईन स्कोरिंग का कर्तव्य निर्वहन किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version