चंद्रशेखर जायसवाल

बरमकेला(गंगा प्रकाश)।  ज्ञात हो कि दिनांक 15/9/2023 को बरमकेला तहसीलदार विभागिय बैठक में भाग लेने के लिये बिलासपुर गये हुए थे उस दिन न्यायालय में निराकरण के लिये नियत समस्त राजस्व प्रकरण में पेशी बढ़ाने की तैयारी न्यायालय के रीडर विद्यानन्द सिदार सहायक ग्रेड-2 के द्वारा तैयारी किया जा रहा था। उसी दरम्यान एक व्यक्ति ने अपने आपको बी०डी०सी० होने का परिचय देकर लिपिक को अभद्र व्यवहार करते हुए डरा धमकाकर तत्काल पेशी देने का दबाव डाला गया। ऐसा नहीं करने पर उच्चअधिकारियों को शिकायत करने का धमकी दिया गया। 

ज्ञात हो कि किसी भी न्यायालयीन प्रकरण में अधिवक्ता और पक्षकार के अलावा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रकरण में दाखलन्दाजी करने का अधिकार नहीं है। अपने आप को बी.डी.सी. बता कर न्यायालय लिपिक को दबाव देकर डरा धमका कर तत्काल पेशी देने की बात कहने वाले के खिलाफ–न्यायालय के रीडर विद्यानंद सीदार सहायक-ग्रेड2 के द्वारा कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नाम पर संबोधित पत्र कार्यालय के कर्मचारियों के उपस्थिति में तहसीलदार बरमकेला को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version