विकास कुमार यादव
बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैरडिहकला बोदाखांड में राजेश उर्फ बुंती अपने घर में चार – पांच भरमार बंदूक छिपाकर रखा है मुखबिर से सूचना मिलते ही चांदो थाना प्रभारी सम्पत पोटाई और टीम के द्वारा रेड कारवाई किया गया रेड में पांच नग भरमार बंदूक गन पावडर बरामद किया गया. पुलिस ने पांच आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
भरमार बंदूक सहित गन पावडर जब्त
बलरामपुर जिले का चांदो और सामरी क्षेत्र झारखंड से लगा हुआ सीमावर्ती क्षेत्र है. जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक घर में छिपाकर रखे हुए हथियारों को बरामद किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच नग भरमार बंदूक गन पावडर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है
पांच आरोपी गिरफ्तार
राजेश उर्फ बुंती नगेशिया उम्र 25 वर्ष, जुगेल अगरिया उम्र 27 वर्ष बिरजु अगरिया उम्र 55 वर्ष, नकल नगेशिया उम्र 27 वर्ष, गंगाराम उम्र 25 वर्ष सभी आरोपी ग्राम बैरडिहकला चांदो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्रवाई की गई है.
There is no ads to display, Please add some
