जितेंद्र सिंह ठाकुर

 रायगढ़(गंगा प्रकाश)। होली के दिन जोगीडिपा और बापू नगर के युवकों के बीच नाचने-गाने के बीच झगड़ा मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरूद्ध बलवा और हत्या का प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया गया है । मारपीट से घायल हुए कुछ आहत व आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हैं । घटना को लेकर गवाहों ने बताया कि होली के दोपहर दोनों मोहल्ले के 10-15 लड़के एक दूसरे पर डंडा ,राड, पत्थर से प्राण घातक हमला कर कर चोट पहुंचाये हैं । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्टाफ और मुखबिर लगाकर रखा गया है । आज मामले के एक आरोपी रूपेंद्र सारथी पिता स्वर्गीय अमृत सारथी उम्र 27 साल निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । आरोपी रूपेंद्र सारथी से घटना में प्रयुक्त एक डंडा जप्त कर आरोपी को बलवा और हत्या के प्रयास मामले में रिमांड पर भेजा गया है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version