अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)– फेसबुक के माध्यम से पहचान होने के बाद न्यायधानी के एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुये बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

                इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थिया व आरोपी संदीप यादव की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनो के मध्य बातचीत होने के दौरान आरोपी के द्वारा दिनांक 08 नवंबर 2019 को प्रार्थिया को मिलने के लिये थाना तारबाहर के होटल शिवनेरी में बुलाया था। वही कमरा बुककर प्रार्थिया के साथ आरोपी के द्वारा शादी करूंगा बोलकर विश्वास में लेते हुये शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पुनः फरवरी 2021 में उसी होटल में मिलने के लिये बुलाया और दूसरी बार भी शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर आरोपी लगातार इंकार करता रहा एवं आरोपी बार – बार प्रार्थिया को फोन कर उसकी निजी तस्वीरों को उसके परिजनों व जान पहचान वालो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर प्रार्थिया के द्वारा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कराया गया। मूल घटनास्थल थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का होने से विवेचना हेतु डायरी वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तारबहार थाना जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 179/22 – धारा 376 , 376 ( 2 ) ढ , 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराधिक घटना को ध्यान में रखते हुये तत्काल उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर देवेश सिंह राठौर के द्वारा उनि मिलन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दिनांक 23 सितंबर 2022 को आरोपी को उसके मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पंचकुला हरियाणा से पकड़ा गया। आरोपी संदीप यादव पिता प्रकाश यादव (उम्र 32 वर्ष) साकिन हाउस नंबर 24 ग्राम महेशपुर सेक्टर 21 पंचकुला हरियाणा से दिनॉक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना कबूल किया। उक्त आरोपी से दिनॉक घटना समय में उपयोग मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपी संदीप यादव को ट्रांजिस्ट रिमांड पर पंचकुला हरियाणा से थाना तारबाहर जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) लाकर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक मिलन सिंह , आरक्षक संदीप शर्मा , पवन बंजारे , राम सोनवानी एवं सायबर सेल से उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी व उपनिरीक्षक अजय वारे का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version