उपकार केशरवानी सरगुजा संभाग प्रमुख
एमसीबी (गंगा प्रकाश)। वर्ष के अंतिम दिन आमजन मनोरंजन के लिए पर्यटन, धार्मिक स्थलों में जाते हैं या अपनी पसंद की किसी जगह घूमने जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में विदा वर्ष के अंतिम दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक अनूठा महोत्सव किया जाता है।
बहरुपिया महोत्सव : यहां साल के अंतिम दिन लगा बहुरुपयों का अनूठा मेला, हजारों की संख्या में देखने पहुँचे लोग मनेन्द्रगढ़। वर्ष के अंतिम दिन आमजन मनोरंजन के लिए पर्यटन, धार्मिक स्थलों में जाते हैं या अपनी पसंद की किसी जगह घूमने जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में विदा वर्ष के अंतिम दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक अनूठा महोत्सव किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए लोग कहीं जाना तो दूर की बात मनेंद्रगढ़ से हिलते तक नहीं है, क्योंकि इस आयोजन के लिए लोगों को काफी बेसब्री रहती है। इस अनूठे आयोजन को ”बहरुपिया महोत्सव” कहा जाता है।
प्रतियोगिता में 65 कलाकारों ने लिया भाग
सांस्कृतिक मंच की अगुवाई में हुआ बहरूपिया महोत्सव 2022
इस साल भी बहरुपिया महोत्सव का आयोजन हुआ। मनेन्द्रगढ़ सांस्कृतिक मंच ने स्वस्थ समाज निर्माण के उद्देश्य से लगातार 30वें वर्ष भी बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 65 कलाकारों ने भाग लिया। यह कलाकार विभिन्न वेश धारण कर नगर के सभी चौक-चौराहों पर घूमकर लोगों का मनोरंजन करते रहे। इनमें कोई कालिदास बना, तो कोई कृष्ण। कलाकारों ने बेटी बचाओ का और नशामुक्त समाज का भी संदेश दिया एवं अन्य कलाकार भी अपना प्रदर्शन किया
There is no ads to display, Please add some
