संदीप दुबे

भैयाथान(गंगा प्रकाश)। ओड़गी विकासखंड के कालामांजन में बाघ के हमले से दो  युवकों की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वही कुदरगढ़ महोत्सव अंतर्गत सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद् कर दिया गया है तथा स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।वन विभाग के आला अफसर घटना के बाद मौके पर मौजूद हैं। बाघ के घटनास्थल के करीब मौजूद रहने की खबर सामने आने से इलाके में भारी दहशत है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह कालामांजन के जंगल की ओर समय लाल, कैलाश सिंह व राय सिंह लकड़ी लेने जा रहे थे। उसी समय ग्रामीणों का सामना बाघ से हो गया  और ग्रामीणों पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कैलाश सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई तथा राय सिंह घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक व घायल के परिजनों को वन विभाग के द्वारा  तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी है।

घटना के बाद आसपास के  स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है जिससे किसी प्रकार का खतरा न हो।  इस घटना के बाद कुदरगढ़ मेला में भी असर देखने को मिला   कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट के द्वारा कुदरगढ़ महोत्सव  में सोमवार को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। 

कुदरगढ़ के नजदीक बाघ की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है चुकी कुदरगढ़ मेला में आसपास के बहुत लोगो का आना हर शाम को होता है उनके सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है  कि देर शाम के बाद कोई भी घर से न निकले । 

कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एसडीएम वन विभाग के सीसीएफ डीएफओ सहित तमोर पिंगला अंबिकापुर के कर्मचारी सहित आला अफसर घटना स्थल में जमे हुए है । वहीं वन विभाग के द्वारा रमकोला से रेस्क्यू के लिए हाथी मंगाया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, ओडगी जनपद  उपाध्यक्ष शिवबालक राम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओड़गी राजेश तिवारी,अभय प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण पहुंचे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version