मैनपुर(गंगा प्रकाश) :-क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल बाजाघाटी कचना ध्रुवा में बाजाघाटीन बारहपाली अंतर्गत आने वाले गांवों के आमजन,झाँखर,पुजारी,पटेलों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर देवदशहरा पर्व का आयोजन किया। लोगों ने मिलकर देवदशहरा मनाया और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पूर्व यह पर्व राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्रा से लगे प्रमुख धार्मिक स्थल बाजाघाटी में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।उक्त देवदशहरा कई पीढ़ियों से मनाने की परंपरा चल रही है जो क्षेत्रवासियों द्वारा अनवरत जारी है। बाजाघाटी कचना ध्रुवा को बारहपाली का मुख्य देवस्थान माना जाता है जहां सबसे पहले देवदशहरा मनाया जाता है इसके बाद देवदशहरा ग्राम गोना के गादीमाई का दशहरा फिर क्रमशः कुलेशरीन दाई बरगांव ,कुंवरबाबा कुचेंगा में बारहपाली का अंतिम दशहरा मनाया जाएगा। क्षेत्रीय मान्यता अनुसार कुचेंगा के कुंवरबाबा नुवाखाई के लिए जगदलपुर जाते हैं और इसके दूसरे दिन वापस कुचेंगा आते हैं तब कुचेंगा में देवदशहरा आयोजित की जाती है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम विशेष रूप से उपस्थित हुए और पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना किए। उन्होंने कहा कि हमारे वनांचल के लोग धार्मिक स्थलों पर अपने देवी-देवताओं की स्तुतियों के साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी परंपराओं के निर्वहन में भी अग्रणी रहे हैं। पीढ़ियों से अनवरत जारी परंपराओं का निर्वहन आज क्षेत्र के मुख्य देवस्थान बाजाघाटी कचना ध्रुवा में बाजाघाटीन बारहपाली अंतर्गत आयोजित पारंपरिक देवदशहरा में देखने को मिल रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से गाडाराय मरकाम,प्रताप नेताम,बुधराम नेताम,सुनील मरकाम सरपंच गोना,सखाराम मरकाम सरपंच कोकड़ी,कृष्णा नेताम सरपंच अड़गड़ी,तिलक मरकाम,श्रीराम मरकाम,हलालु मरकाम,दयाराम मरकाम,मोतीराम नेताम,बैशाखू नेताम,पंचमु नेताम,मंगलू मरकाम,निरंजन नेताम,भानुप्रताप नेताम,द्वारिका नेताम,उमेश नागेश,पनका मरकाम,नरसिंह नेताम,दयाल सिंह मरकाम,ब्रीजलाल नेताम,मोतीराम नेताम,कन्हैया मरकाम सहित क्षेत्रभर से आये लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version