गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में दुर्गा पूजन समिति के द्वारा बीती रात माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बाहर से आए हुए कालकारो ने भजनों की कतार में एक से बडकर एक भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया वही भजनों की कड़ी के बीच बीच में देवी देवताओं की झांकी निकाली गई जिसमे भगवान श्री कृष्ण और सुदामा शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं का वर्णन किया गया कार्यक्रम में बायसी कालोनी सहित आसपास के श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही जिसमे भक्तो की फरमाइश को भी गीतकारों ने पूरा किया कार्यक्रम की शुरुवात मां दुर्गा की आरती के पश्चात किया गया और समापन देर रात को हुआ इस बीच श्रद्धालुओ की ताली और जयकारे से पूरा माहौल गुजने लगा आपको बता दें की धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में 9 दिनों तक मां जगदम्बे की भक्ति भाव और विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है और इन 9 रातों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसमे बीती देर रात तक माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
There is no ads to display, Please add some
