छुरा (गंगा प्रकाश)- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पूर्व विद्यालय के 9-11वीँ के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई दी गई।सर्वप्रथम 12 वीं के विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए मंच पर बैठाया गया पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर मंचासीन कराये तत्पश्चात माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी व माँ भारती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन शिक्षक शिक्षिकाओं और बारहवीं के छात्र छात्रा प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना दीप्ति और अंजली ने प्रस्तुत किया। पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी के साथ सामुहिक राजगीत गायन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या भावना मथरानी, शिक्षक शिक्षिकाओं चंद्रकुमार साहू, निर्मला लालवानी, मुकेश ध्रुव, शरद साहू, लतिका साहू, मधुवर्मा, एकता पाल, हीरालाल साहू, राजू साहू, हेमंत साहू, सत्यव्रत साहू, कोशलेश दीवान, नरेंद्र नागेश रणजीत यादव का स्वागत किया गया पश्चात बारहवीं के विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान श्रीफल एवं पेन देकर किया गया। स्वागत गान अंजली व दीप्त द्वारा एवं नृत्य परिनीता एवं साथियों द्वारा किया गया। बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भाव नृत्य बारामासी नृत्य जानवी एवं साथियों के द्वारा, आदिवासी रिलो नृत्य की प्रस्तुति की गई साथ ही बारहवीं की छात्रा ईश्वरी ने भावनृत्य प्रस्तुत किया। बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता रखी गई जिसमें कु अंजू प्रथम,गंगेश्वरी द्वितीय रहीं।इसी प्रकार गुब्बारा फुलाकर फोड़ो प्रतियोगिता में गोपेन्द्र प्रथम व परमेश्वर द्वितीय रहे इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया।अंत में परणीता विश्वमती एवं साथियों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक विभाग की ओर से सत्र में किये गये खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने चार वर्ष के अनुभव साझा किए। उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्या ने कहा कि सभी बच्चों को मेरा प्यार व स्नेह बना रहेगा आप सभी अच्छे नंबरों से पास होकर अपने माता पिता, गांव व स्कूल का नाम रोशन करे। सी के साहू ने कहा कि बिदाई का अर्थ फेयरवेल अर्थात् आगे का आपका सफर अच्छा हो इसलिए कक्षा 9-11वीं द्वारा यह समारोह आयोजित किया गया उन्होंने छात्राओं से विशेष रुप से कहा कि आप अपने माता पिता को कन्या दान करने से वंचित मत करना।हीरालाल साहू ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि मनुष्य की पहचान उसके गुण, शील, कर्म से होती है अपने जीवन में विद्या के साथ साथ विनम्रता को अपनाना चाहिए।सम्मान पाने के लिए ज्ञान और विनम्रता आवश्यक है।सफलता के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है।निर्मला लालवानी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन छात्र हुमन कुमार ने किया।आभार कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा पूनम ने किया। बारहवीं के विद्यार्थियों ने केक खिलाकर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। अंत में स्मृति हेतु ग्रुप फोटो खींचा गया व बारहवीं के विद्यार्थियों ने स्कूल के लिए स्मृति प्राचार्या को भेंट किये। प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रभारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक आगरदास अजगले, दिनेश मरकाम प्रधानपाठक प्राथमिक व संकुल समन्वयक नंदझरोखा कुर्रे, राजेश भाठिया उपस्थिभाठिया, बृजलाल नेताम, रियाज अली उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
