अरविन्द तिवारी 

सिडनी/आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश) – टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुये चोटिल फखर जमान की जगह मोहम्मद हारिस को टीम में लिया था। वहीं साउथ अफ्रीका ने दो बदलाव करते हुये चोटिल डेविड मिलर की जगह हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी टीम में शामिल किया। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान ने 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 185 रन बनाये। बारिश से बाधित इस मैच में साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 14 ओवर में 142 रन का टारगेट मिला। जबकि अफ्रीकी टीम 09 विकेट पर 108 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है। अब तक दक्षिण अफ्रीका एकमात्र टीम थी , जो इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी थी। जबकि इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमें कोई ना कोई मैच हार चुके हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की अर्धशतकीय पारी के दम पर 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी और 43 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गये थे। इसके बाद मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान की पारी को सम्हाला। शादाब-इफ्तिखार के बीच हुई छठे विकेट के लिये हुई 82 रनों की पार्टनरशिप ने पाकिस्तान को 185 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। शादाब खान ने महज 22 बॉल पर 52 रनों की पारी खेल डाली। इस दौरान शादाब खान ने चार छ्क्के और तीन चौके लगाये। इफ्तिखार अहमद की बात करें तो उन्होंने 35 बॉल का सामना करते हुये 51 रन बनाये , जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका के लिये सबसे ज्यादा 04 विकेट एनरिक नोर्त्या ने लिये। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही प्रेशर में दिखाई दी और उसने लगातार विकेट चटकाये। साउथ अफ्रीकी पारी की बात करें तो टेम्बा बावुमा ने 36 और एडेन मार्करम ने 20 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका ने 09 ओवर में 04 विकेट खोकर 69 रन बना लिये थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। खेल जब फिर शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 14 ओवर में 142 रन का टारगेट मिला। अफ्रीकी टीम 09 विकेट पर 108 रन ही बना पाई। शाहीन आफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाये ,  वही शादाब खान ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

साउथ अफ्रीका इलेवन – क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर) , टेंबा बावुमा (कप्तान) , राइली रूसो , एडेन मार्करम , हेनरिक क्लासेनज्ञ, ट्रिस्टन स्टब्स , वेन पार्नेल , कगिसो रबाडा , लुंगी एंगिडी , एनरिच नोर्त्जे , तबरेज शम्सी।

पाकिस्तान इलेवन – मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , बाबर आजम (कप्तान) , मोहम्मद हारिस , शान मसूद , इफ्तिखार अहमद , शादाब खान , मोहम्मद नवाज , मोहम्मद वसीम जूनियर , शाहीन अफरीदी , हारिस रऊफ , नसीम शाह।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version