टमाटर ने लगाया शतक से पार 120 रुपए  हरी सब्जियां भी पीछे-पीछे

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। बारिश के कारण बाजार में सब्जियों की आवक कमी हो गई है। टमाटर सबको पीछे छोड़ शतक पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतर हरी सब्जियों के दाम भी चढ़ गए हैं।

मैनपुर की सब्जी बाजार बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक पर निर्भर है। वहीं मौसम के अनुसार न लोकल सब्जियों की भी आवक होती रहती है, जिसके कारण कुछ हद तक हरी सब्जियों की कीमत काबू में रहती है लेकिन बारिश की शुरूआत के साथ बाजार में लोकल सब्जियों की आवक रूक जाती है। इससे सब्जी मंडी पूरी तरह से बाहर से सप्लाई होने वाले सब्जियों पर निर्भर हो जाती है। इन दिनों पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण मंडी में बाहर से आने वाले टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक में

कमी आई है। सब्जियों के दाम बढ़ने का असर लोगों के किचन पर पड़ रहा है। गोल बाजार के चिल्हर सब्जी व्यवसायी पंकज सोनकर ने बताया कि बुधवार को टमाटर 100 रूपये किलो में बिका। वहीं अदरक 240, मिर्च 100 व धनिया 200 रूपये किलो तक पहुंच गया। अधिकतर हरी सब्जियों की कीमत 40 रूपये

बेंगलुरू से टमाटर की सप्लाई हुई कम

 सब्जी व्यवसायी श्रीमती अर्चना सिन्हा उर्फ मल्लू   ने बताया कि वर्तमान में धमतरी की सब्जी मंडी में बेंगलुरू से टमाटर आ रहा है। वहां से टमाटर के 1000 ट्रक निकलने की बजाय 7-8 सौ ट्रक हो निकल रहे है। खरीददार ज्यादा होने के कारण कम टमाटर मंडी पहुंच रहा है जिसके कारण कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को सब्जी मंडी में टमाटर 2200 रुपये कैरेट रहा। धमधा से टमाटर की होने वाली आवक पूरी खत्म हो गई है। धमधा से आवक होने पर टमाटर की कीमत काबू में रहती थी। आने वाले दिनों में टमाटर, मिर्च की कीमत में और भी इजाफा होने की संभावना है।

किलो से शुरू हो रही है। वहीं कुछ सब्जियां भी टमाटर के पीछे-पीछे शतक पार 120 रुपये की ओर बढ़ रही हैं। गोभी 80, भिंडी 40, करेला 80-100, बेंस 80-100, शिमला 120, मुनगा 100, प्याजभाजी 100, बरबट्टी 60-80 कुंदरू 40, कटहल 40-60 रूपये किलो में बिका। सब्जी व्यवसायियों ने बताया कि टमाटर के भाव सुनकर 1 किलो लेने वाले ग्राहक आधा किलो से ही काम चला रहे हैं। वहीं कुछ ग्राहक कीमत सुनकर लौट जाते हैं। कीमत बढ़ने का असर होटल व रेस्टोरेंट पर भी होगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version