गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2023 के विशेष अवसर पर 24 से 25 जनवरी 2023 तक बाल संरक्षण के विषय पर जिले के चिन्हांकित शासकीय विद्यालयों में फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल जेंजरा, शास. पूर्व मा.शा. देवरी, शासकीय प्राथमिक शाला फुलकर्रा, शासकीय हाईस्कूल भसेरा, गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल चिखली, शास. पूर्व मा.शा. कोदोबतर, मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत शास. पूर्व मा.शा. धनोरा, शास. उ.मा.वि. सरनाबहाल आदि कुल 08 विद्यालयो में जन जागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं रंगोली प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड़़, फुगड़ी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं आदर्श नियम 2016 के विषयां पर बच्चों को जागरूक करते हुए बच्चों के अधिकार, गुड-टच, बैड-टच, बाल विवाह, बाल श्रम, विद्यालयों में चाईल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, बच्चों के अवैध प्रवास, पलायन, भिक्षावृत्ति, स्पांसरशिप के बारे बताया गया कि आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा/स्वास्थ्य/कौशल विकास हेतु स्पांसरशिप योजना से बच्चों को लाभान्वित करने हेतु प्रतिमाह 2000 रुपये प्रदाय किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पीएम केयर योजना अंतर्गत आने वाले बच्चों को 4000 रूपये प्रतिमाह लाभ दिये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी पश्चात पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के दायित्व, मानव तस्करी, मोबाईल से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में, शिकायत एवं सुझाव पेटी एवं दत्तक ग्रहण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त संबंध जानकारी लेने हेतु अनिल द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मोबाईल नम्बर-8839239688 से कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय,  जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी, प्रेमशंकर यादव (परामर्शदाता), यशवंत धुव्र (ऑउटरीचवर्कर), श्रीमती स्नहेलता शुक्ला (ऑउटरीचवर्कर), श्रीमती हेमलता नाविक (ऑउटरीचवर्कर), एवं चाईल्ड लाईन गरियाबंद से  धनीराम बरेठ (टीम मेम्बर), श्रीमती उगेश्वरी पटेल (टीम मेम्बर), एवं कु. भारती यादव (टीम मेम्बर) सम्मिलित हुए।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version