कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट,साइबर फ्रॉड, नशे से दूर रहने के संबंध में समझाईस दी गई
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर बद्रीनारायण मीणा के द्वारा 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक बाल सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए, जिसके परिपालन में गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल सुरक्षा के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में बाल सुरक्षा गठित टीम के द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहरगांव, शासकीय माध्मिक विद्यालय नहरगांव, शासकीय प्राथमिक शाला नहरगांव तथा मैनपुर डिवीजन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल मैनपुर, बिंद्रानवागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हारीपारा स्कूल में बच्चों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड, नशे से दूर रहने के संबंध में समझाईस एवं जागरूक किया साहू, निरीक्षक रामू गुरदे, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, सहायक उपनिरीक्षक यदुराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक नकुल सोरी, आरक्षक भीम ठाकुर, खिलेश सोनी, म.आरक्षक दिव्या सिन्हा, संजू भारते, दर्शना यादव एवं स्कूल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
