गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।नगर के तिरंगा चौक में बिंद्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने आतिशबाजी फूल व गुलाल से भव्य स्वागत किए।ज्ञात हो कि बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव का शनिवार को नगर आगमन हुआ , उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा चौक में स्वागत किया गया, उसके पश्चात विधायक जनक ध्रुव कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही जिला कांग्रेस भवन पहुंचे और कार्यकर्ताओं का बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरे।वही बैठक के पश्चात विधायक द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुने।इस अवसर पर युगल पांडे,अमित मिरी केशू सिन्हा,महेंद्र राजपूत, कृष्णकुमार शर्मा,बीरू यादव सेवा गुप्ता,अवध यादव,दिलेश्वर देवांगन रमेश मेश्राम,अमृत पटेल,वालेश मरकाम सूरज यादव,मोहन ध्रुव,श्रद्धा राजपूत,नंदनी त्रिपाठी, सविता गिरी,मंजरी गुप्ता,प्रतिभा पटेल ज्योति साहनी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
