अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)– गत दिवस अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा नकली पिस्तौल दिखाकर धरा धमकाकर एवं चाकू की नोक पर बिजली आफिस में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुये बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटो के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। ये आरोपीगण पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इन आरोपियों से लूट की रकम 11,70,000 रुपये बरामद किया गया है। वहीं शेष रकम लेकर इस लूटकांड का एक आरोपी फरार है , जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

               उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुये बताया कि प्रार्थी विरेन्द्र सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन पिपरखुटा थाना लालपुर जिला मुंगेली हालमुकाम परिजात कालोनी नेहरू नगर थाना सिविल लाईन थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत 14 नवंबर को शाम सवा सात बजे बिजली बिल की जमा रकम को एटीपी मशीन से निकाल कर गणना कर रहा था उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियो द्वारा नकली पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर एवं चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13.33,000 रूपये लूट कर भाग गये। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 450/20022 धारा 458, 395, 397, 120बी भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य , एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से आरोपियों को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपियो द्वारा लूट करने का षडयंत्र करीब 15 दिनों पूर्व से किया जा रहा था। आरोपी मिन्दु यादव का बिजली आफिस बिजली बिल जमा करने आना जाना था जो एटीपी. मशीन में अधिक मात्रा में रूपये होने की जानकारी रखता था। आरोपी पिंटु यादव पूर्व में लाईन मेन का कार्य कर चुका है। आरोपियों द्वारा लूट की रकम को नारियल कोठी स्थित मधुबन शमशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बराबर बांट लिया गया था एवं प्रार्थी के पर्स एवं दस्तावेजो को मधुबन के पीछे स्थित झाडियों एवं मोबाईल को नदी में फेंक दिये थे। आरोपियों से लूट की रकम 11,70,000- रूपये निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं शेष रकम एक आरोपी धर्मेंद्र यादव लेकर फरार है , जिसकी पता तलाश की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने की कार्यवाही जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रदीप आर्य , निरीक्षक हरविंद्र सिंह , उनि रविन्द्र यादव , उनि मनीष कांत , उनि यू.एन. शांत साहू ,  सउनि विजय राठौर ,  सउनि गुलाब पटेल , सउनि भानू पात्रे , सउनि जीवन साहू , प्रधान आरक्षक संतोष केरकेट्टा , निर्मल सिंह , पूहुप सिंह , बलबीर सिंह , नरेंद्र उपाध्याय ,  आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी , कमलेश सूर्यवंशी , अजय शर्मा , रंजीत खाण्डे , रंजीत खरे ,  मनोज साहू , रवि शर्मा , दीपक केरकेट्टा , विरेंद्र राजपूत , रवि राजपूत , ऋषि कुमार , धर्मवीर सिंह , विवेक राय , दीपक उपाध्याय , रामलाल सोनवानी , सत्य कुमार पाटले , प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

पिन्टू यादव पिता मइया लाल यादव उम्र 60 वर्ष सकिन डिसपेरारी के पीछे करबला बिलासपुर ,  विक्की सिंह पिता यश बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष सीजन मधुबन रोड लकड़ी टाल थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर , 

मंगल सिंह गोड़ पिता श्याम सिंह गोंड़ उम्र 18 वर्ष साकिन मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ,  राजा गोंड़ पिता श्यामू गोड़ उम्र 22 वर्ष साकिन शिखा वाटिका मधुबन थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर , शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस उम्र 25 वर्ष साकिन मधुबन गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर और  एक अपचारी बालक।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version