सूपा मण्डल एवं पश्चिम मण्डल के द्वारा बिजली ऑफिस घेराव व विरोध प्रदर्शन सम्पन्न..!!

बिजली बिल में सुरक्षा निधि के रूप में वसुली जा रही राशि..!

चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)।  छत्तीसगढ़ में इस वक्त बिजली बिल को लेकर काफी विरोध देखनें को मिल रहा है,जहां बिजली बिल अधिक आनें से उपभोक्ताओं में चिंता देखनें को मिल रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता इस विषय में पुरजोर विरोध दर्ज कर सशक्त विपक्ष की भुमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल , व जिलामंत्री महेश साहू के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल व गजेंद्र यादव के अध्यक्षता में सब स्टेशन कुसमुरा का घेराव कर बिजली बिल जलाकर विरोध दर्ज की गई।

भाजपा नेता नरेश पटेल नें कहा कि भुपेश बघेल सरकार सिर्फ जुमला के रूप में बिजली बिल हाफ व किसानों के हितैषी बनने की बात कहती रही है। भुपेश बघेल का असली चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस ने बिजली बिल के नाम से चुनाव से पहले सिर्फ झूठा वायदे कर प्रदेश की जनता को ठगा है और सत्ता में आसीन हुए और आज प्रदेश की जनता के समक्ष भुपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ रहा है। बेहद कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी दस हजार तक के बिल मिल रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी चिंता बढ़ गई है और तो और सुरक्षा निधि के नाम पर उपभोक्ताओं को लुटनें का नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम भी सरकार कर रही है। बिजली बिल हाफ भी अन्य वादों की तरह एक चुनावी वादा था,जनता के साथ ऐसा छल करना अक्षम्य अपराध है जिसका जबाब आने वाले चुनाव में जनता देगी!

कार्यक्रम में मुख्यरूप से नरेश पटेल , महेश साहू , मंजूल दीक्षित, लोचन पटेल ,कुसमुरा सरपंच सनत नायक ,सूपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गजेंद्र यादव,प्रदीप पटेल,जीवन लक्ष्मी पटेल,दिनेश उरांव,विद्यानंद प्रधान,गौरी शंकर पटेल ,डोलनारायण गुप्ता, पूर्व जिलाकार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र बघेल एवं गुरुदास महंत, हेमंत त्रिपाठी, दिलीप निराला, गोकुल यादव, तोरन श्रीवास एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ महिला सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version