गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।आज छत्तीसगढ़ सरकार की मोदी की गारंटी का महत्वपूर्ण एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा की प्रचार की अहमियत की योजना महतारी वंदन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में काफी जोर-शोर से जिला से लेकर विकासखंड स्तर पर आयोजित किया गया। लगभग माह भर से इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा भाजपा सहित छत्तीसगढ़ की प्रत्येक विवाहित महिलाओं को थी और यह कार्यक्रम पहले 8 मार्च शुक्रवार को होना था,परंतु प्रधानमंत्री द्वारा अति व्यस्तता के कारण अचानक 10 मार्च को किया गया। परंतु इस कार्यक्रम के लिए फिंगेश्वर विकासखंड के विभागीय अधिकारियों की जमकर लापरवाही एवं उदासीनता सामने आई है। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार एवं जन सामान्य को जानकारी देने के लिए किसी भी प्रकार की सूचना अथवा आमंत्रण नहीं दिया गया। बताया जाता है कि कार्यक्रम के लिए आमंत्रण कार्ड जरूर छपवाए गए, परंतु उसका वितरण नहीं हुआ। यहां तक की कार्यक्रम के बारे में मीडिया में प्रकाशन कर प्रचार करने मीडिया को भी कोई आमंत्रण सूचना अथवा प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। जिससे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की इस योजना के शुरू होने की जानकारी नागरिकों, ग्रामीण एवं कार्यक्रम की सूत्रधार महिलाओं को भी नहीं हुई। इससे यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बन कर रह गया और शासन का करोड़ों रुपए बिना किसी राजनीतिक लाभ के महिलाओं के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। लगता है अधिकारियों की कांग्रेसी मानसिकता एवं सोच के चलते काफी लापरवाही ढंग से कार्यक्रम निपटा दिया गया।
There is no ads to display, Please add some
