स्पॉट बिलिंग के नाम पर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को कर रही परेशान

मैनपुर(गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर महामंत्री रोशन राठौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना और एकल बत्ती कनेक्शन योजना का भी शुरुआत की गई है।जिससे करीब 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में  बिजली बिल हॉफ योजना लागू की गई है. इससे उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है और एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निशुल्क दी जा रही है. इन दोनो योजनाओं को मिलाकर राज्य के करीब 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है. लेकिन कुछ उपभोक्ता ऐसे जो जानकारी के अभाव में योजना का लाभ नहीं उठा पाते है।या फिर बिजली विभाग की घोर लापरवाही से बिना रीडिंग लिए ही अनाप-शनाप बिल निकाल कर उपभोक्ताओं को दे दिया जाता है जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है इस तरह से उपभोक्ता जोहर राम ओंटी ग्राम लेडी बहार द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है कि बिना रीडिंग लिए बिजली विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिल दिया जा रहा है वही  महामंत्री रोशन राठौर ने बताया कि उपभोक्ता जोहर राम ओंटी  के बिजली बिल क्रमांक10 022 167 47 है जिसे  लगातार बिजली बिल का भुगतान किया जा रहा है उसके पश्चात ग्राम लेडी बाहर का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से वह घर का मीटर जलने  के बाद भी बिल 63221 रुपये बिल दिया गया उसे सुधार करने के लिए बार-बार बिजली विभाग का चक्कर काटता रहा लेकिन आज तक सुधार नहीं किया गया है इसलिए कलेक्टर महोदय को आवेदन किया गया है।  लेकिन इसी महीने का बिल ₹113097 का बिल भेजा गया है। ऐसे में ऐसे में उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी होती है।

  वहीं उपभोक्ता जोहर राम ओंटी का कहना है कि मेरे घर का हर महीने बिजली की खपत 35 से 40 मिनट प्रतिमाह है। और इस तरह बिजली बिल आने से मुझे बहुत परेशानी हो रही है मैंने बहुत ही बार बिजली विभाग जाकर आवेदन निवेदन किया लेकिन बिजली विभाग द्वारा सुधार नहीं किया गया है जिससे मैं बहुत परेशान हूं इसलिए मैंने कलेक्टर महोदय से आवेदन किया हैऔर मैं हर महीने बिजली बिल का भुगतान करता रहा हूं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version