गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के लवन तहसील  अंतर्गत बगबुड़ा से बहुत हीकम उम्र में राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले विजय गोयल  2023 से पहले सबसे कम उम्र के जनपद पंचायत सदस्य बलौदाबाजार के रूप में निर्वाचित हुए, पूर्व में जिला सचिव यूथ प्रगतिशील सतनामी समाज का दायित्व का निर्वहन भी कुशलता के साथ किये, वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष युवा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर रहे हैं। बात करें राजनीतिक पृष्ठ भूमि की तो विजय गोयल 2013 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रहे हैं ,वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला बलौदाबाजार  में अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं वहीं उनके  पिता मनकोजी लाल गायकवाड़ पूर्व में दो बार जनपद पंचायत बलौदाबाजार सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए और जनता की निष्ठा भाव से सेवा किये।इसके अलावा श्री गोयल के चाचा बुद्धि लाल गायकवाड़ ग्राम पंचायत बगबुड़ा के पिछले तीन बार के सरपंच निर्वाचित हुए और लगातार जनता के बीच अपनी एक अलग छवि बनाए।राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि श्री गोयल के पिता एवं चाचा राजनीति के चाणक्य के रूप में लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।वैसे वर्तमान में विजय गोयल की साफ सुधरी छवि उन्हें युवाओं के लिए पहली और अंतिम पसंद के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त हो रहा है।विजय गोयल वर्तमान में आरक्षित सीट बिलाईगढ़ विधानसभा से भाग्य आजमाने के चुनावी समर में हिस्सा लेने के लिए सक्रियता दिखाने के साथ साथ प्रबल दावेदार के रूप में बिलाईगढ़ विधानसभा में अपनी पैठ जमाते हुए दिख रहे हैं।जनता की विचारधारा की बात करें तो जनता वर्तमान में स्वच्छ साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों पर अपना कीमती वोट डालने में विश्वास रखेंगे, क्योंकि साफ सुथरी छवि वाले से ही उम्मीद ज्यादा रहेगा।वर्तमान में बिलाईगढ़ विधानसभा में बहुत सारे लोग उम्मीदवारी के लिए आगे आएंगे, लेकिन वर्तमान में लगातार बिलाईगढ़ विधानसभा में विजय गोयल का तूफानी दौरा अन्य लोगों का नींद चैन छिन सकता है ,विजय गोयल बिलाईगढ़ विधानसभा जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, निश्चित ही यदि भाजपा से विजय गोयल को टिकट मिलता है तो निश्चित ही भाजपा के लिए यह सीट जिताऊ वाली सुरक्षित सीट साबित हो सकती है।फिलहाल अंतिम फैसला तो भाजपा पार्टी के आला नेताओं को ही करना है लेकिन बिलाईगढ़ में वर्तमान में जो राजनीतिक हवाओं का बाजार गर्म है उसमें विजय गोयल का नाम भी चर्चित है ।इस सम्बंध में कसडोल विधानसभा के अनुभवी पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए विजय गोयल ने बताया कि कोशिश कर रहा हूँ जनता का आशीर्वाद तो बेतहासा मिल रहा है साथ ही पार्टी विश्वास जताकर टिकट दिया तो मेहनत करने में कंही कोई कसर नहीं बचेगा, पूरी मेहनत के साथ सीट को भाजपा के झोली में लाने का प्रयास कर स्वयं की जीत सुनिश्चित करूंगा, बाकि भविष्य में पार्टी क्या निर्णय लेगी यह भी देखने लायक होगा लेकिन उम्मीद है कि पार्टी विश्वास जरूर जतायेगा।बात जनता की तो भरपूर प्यार, स्नेह, आशीर्वाद, एवं जन समर्थन अपार मिल रहा है।वाकई में इस बार का बिलाईगढ़ विधानसभा का सीट कई मायनों में अहम है।आने वाला चुनाव में किसको आशीर्वाद प्राप्त होगा देखने लायक होगा, फिलहाल विजय गोयल ने मैदान में उतर चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version