हम सब यातायात नियमों के प्रति और अधिक जागरूक और जिम्मेदार होंगे –पारुल माथुर।

एक अच्छे नागरिक एक अच्छे इंसान की भूमिका को समझते हुए यातायात नियमों के प्रति हम सबको संवेदनशील होना चाहिए –रतनलाल डांगी।

राजेश सोनी

बिलासपुर (गंगा प्रकाश) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के नेतृत्व में 18 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक यातायात जागरूकता सप्ताह  एवं एक दिवसीय पुलिस मेला रूबरू का आयोजन पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में किया गया जिसका 24 सितंबर संध्या रंगारंग एवं भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

यातायात जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर महापौर राम शरण यादव नजीरुद्दीन सभापति नगर पालिका निगम बिलासपुर अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अभय नारायण राय प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा उद्बोधन में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज के सफल आयोजन में सभी का सराहनीय योगदान हमें मिला और पूर्ण विश्वास है कि हम सब यातायात नियमों के प्रति और अधिक जागरूक और जिम्मेदार होंगे।

 साथ ही पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने अपने उद्बोधन में – एक अच्छे नागरिक एक अच्छे इंसान की भूमिका को समझते हुए यातायात नियमों के प्रति हम सबको संवेदनशील होने एवम वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर गुड सेमिरिटन बनने की बात कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बिलासपुर पुलिस सहित यातायात पुलिस को पुलिस विभाग से जुड़े हुए विभिन्न जानकारियां देने में दिए जाने के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ एसएएफ आरपीएफ महिला सेल जेल एवं नगर सेना के कार्य क्षेत्र की भी जानकारी दिए जाने तथा साइबर जागरूकता साइबर सुरक्षा महिला सुरक्षा जागरूकता महिलाओं के अधिकारों की जानकारी सहित यातायात जागरूकता हथियारों की जानकारी फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा साक्ष्य संकलन के विधि की जानकारी अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दिए जाने तथा लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के जनरल इंश्योरेंस का महत्व एवं वाहनों के उत्सर्जन के मानक स्तर की जांच जैसे महत्वपूर्ण जानकारी हेतु विशेष आयोजन कैंप लगाए गए थे।

स्कूल एवं कॉलेज स्तर के बच्चों के लिए पोस्टर पेंटिंग स्लोगन लेखन वाद विवाद संगोष्ठी सामान्य ज्ञान तथा डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया सभी प्रतियोगिताओं में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंच के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।

आज के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज गीत की प्रस्तुति कन्या शाला सरकंडा की छात्राओं द्वारा दी गई। कुमारी अन्वेषण एवं अन्वया तिवारी दोनों बहनों द्वारा सरस्वती वंदना में क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। ड्रीमलैंड स्कूल की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

पुरुस्कार सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बिलासपुर पुलिस की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कुशल संचालक मुकुंद शर्मा व्याख्याता मिशन हाईस्कूल द्वारा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version