गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में पदस्थ तत्कालीन बी एम ओ डॉ राकेश प्रेमी की लम्बे समय से स्थानांतरण कबीरधाम जिला हो चुका था जिसको कार्यमुक्त कई महीनों के बाद भी नहीं करने से जंहा कर्मचारियों में दिनों दिन आक्रोश पनप रहा था साथ ही बी एम ओ की अनगिनत शिकायत आर एच ओ संघ ने स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़, जिला कलेक्टर, जिला सी एच एम ओ सहित मीडिया कर्मियों से किये थे जिसको मीडिया के अलावा किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था ,आर एच ओ संघ की शिकायत के आधार पर मीडिया ने डॉ राकेश प्रेमी को लवन से कार्यमुक्त करने सम्बंधित खबर प्रकाशन कर जिला कलेक्टर, जिला सी एच एम ओ सहित स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाया था जिसके बाद जिला कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सी एच एम ओ को निर्देश देकर कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया और विभाग ने अंततः  दिनाँक 6.12.22 को ब्लॉक बलौदा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में पदस्थ डॉ. राकेश कुमार प्रेमी का प्रशासनिक स्तर पर  स्थानांतरण जिला चिकित्सालय कबीरधाम छ. ग. में हुआ था जिन्हें  ब्लॉक बलौदाबाजार से दिनाँक 5.12.22 को कार्यमुक्त किया गया और उनके स्थान पर नवीन खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिजीत बनर्जी को पदभार सौंपा गया है ।वहीं नवीन बी एम ओ  का स्वागत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ बलौदाबाजार के द्वारा किया गया एवम कर्मचारियों ने अपने कार्यो में निर्धारित लक्ष्यों को यथासंभव शतप्रतिशत  पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया।आर एच ओ संघ बलौदाबाजार ने सार्थक पहल के लिए मीडिया का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं और कहा कि यदि मीडिया नहीं होता तो बहुत सारे मामले में न्याय नहीं मिल पाता ,मीडिया के वजह से ही शासन प्रशासन हरकत में आता है।वहीं  नवनियुक्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।स्वागत के दौरान  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जयसवाल ,सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार साहू ,बलौदाबाजार ब्लॉक अध्यक्ष हितेंद्र कुमार वर्मा,महिला ब्लॉक अध्यक्ष कु. संगीता साहू,  सक्रिय सदस्य गीता राम साहू,हरदयाल पैकरा, संतोष कुमार साहू ,हरिश्चंद्र वर्मा,प्रेमनारायण वर्मा,मुकुंद बेरवंशी,राममोहन साहू,गोपालश्याम साहू, अनिल कुमार वर्मा,कु. विमल टण्डन, गिरजा जांगड़े, रितु डॉन,श्रीमती बसन्ती साहू विशेष सलाहकार  मनीराम शांडिल्य जी एवम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version