पखांजुर(गंगा प्रकाश)। रविवार को सीओबी कोरेनार पीएस-बांदे, जिला-कांकेर के अंतर्गत कोरेनार ग्रामपंचायत प्रांगड़ में 94 बटालियन बीएसएफ द्वारा राघवेंद्र सिंह, कमांडेन्ट, 94 वाहिनी बीएसएफ के कुशल मार्गदर्शन में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिंदर सिंह, डीसी, डॉ. मोहित कुमार, एसी (चिकित्सा अधिकारी), 94 बटालियन बीएसएफ की उपस्थिति में लगभग 134 बच्चों, 169 महिलाओं एवं 129 पुरुषों कुल- 432 ग्रामीणों को चिकित्सा जाँच के उपरांत लगभग रुपये 41,675/- कीमत की दवाओं का मुफ्त वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कोरेनार के सरपंच निरंगुर राम गोट्टा, पीवहि- 86 की सरपंच श्रीमती देवी दुर्गा अधिकारी के साथ ही संबंधित ग्राम पटेल आदि मौजूद रहे। इस चिकित्सा शिविर के दौरान आस-पास गांव के लगभग सभी ग्रामीण लाभांवित हुए। अन्त में उपरोक्त कार्यक्रम का अच्छे माहौल में समापन किया गया एवं इस चिकित्सा शिविर को लेकर सभी ग्रामीण काफी खुश एवं उत्साहित दिखे।
बीएसएफ 94 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2023-24 के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
