विकास कुमार ध्रुव

छुरा (गंगा प्रकाश) :- रायपुर पहुंचे बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन के एक बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया।  छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के बयान का जमकर विरोध शुरू हो चुका है जगह जगह एनएसयुआई के कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है आज गरियाबंद अमितेश शुक्ला जी विधायक राजिम विधानसभा में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अमीत शर्मा गरियाबंद प्रभारी आदित्य बिसेन महामंत्री हेमंत पाल के निर्देश पर एनएसयूआई के नताओं ने छुरा नगर बस के स्टैंड में एकत्र होकर छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला फूंकते हुए कहा की भाजपा के नेताओ के द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को लेकर ओछी मानसिकता का हम विरोध करते है भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ के लोगों को हेय के दृष्टि से ही देखती है लेकिन आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की परंपरा को पुनः लोकप्रिय बना रही है जिसे भाजपा पार्टी के नेता हजम नहीं कर पा रहे है और कुछ भी उलूल जुलूल बयान जारी कर रहे है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे , भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार की लोकप्रियता को हजम नहीं कर पा रहे है और छत्तीसगढ़ की शांतिप्रिय माहौल को खराब करने बेतुके बयान जारी कर रहे है विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम मे गरियाबंद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रितेश दीक्षित के नेतृत्व में किया गया इसकार्यक्रम में मुख्य रूप से वंश चंद्राकर अभिनय दीक्षित प्रशांत मोनू यादव हर्षित पलास नरेंद्र अभिषेक पूरन गिरीश रवि नीरज संदीप अनुराग प्रशांत राहुल  कार्यक्रम  में  कॉलेज के छात्र भी उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version