बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।-जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जिला कलेक्टर चन्दन कुमार के दिशा निर्देश में सी एच एम ओ डॉ एम पी महिश्वर के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में  बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान के सफल नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाकर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किये एवं तम्बाकू चबाने से होने वाले घातक दुष्परिणाम से उपस्थित लोगों को तम्बाकू उपयोग नहीं करने की उचित सलाह देते हुए नजर आए ।इस अवसर पर जनहितैषी बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान ने पत्रकार गोलू कैवर्त को चर्चा में बताया कि  तम्बाकू उपयोग करने वाले व्यक्ति  धीरे धीरे घातक बीमारियों को निमंत्रण देता है जो एक निश्चित समय के बाद तम्बाकू उपयोग करने वाले व्यक्ति में दुष्परिणाम जल्दी नजर आने लगता है तम्बाकू उपयोग करने वाले लोगों को मुंह की कैंसर, हृदय रोग, जैसे खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी का शिकार होना पड़ता है इसलिए कभी भी तम्बाकू उपयोग नहीं करना चाहिए।तम्बाकू उपयोग करने वाले आज न जाने लाखों लोग जानलेवा घातक बीमारी के चपेट में आकर जीवन तबाह कर डालते हैं ऐसे में जरूरी है तम्बाकू छोड़कर केवल संतुलित आहार, पौष्टिक फलों को जीवन में शामिल करते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाने की  आवश्यकता है।जीवन बहुत मूल्यवान है इसकी सुरक्षा स्वयं के द्वारा ही सम्भव है इसीलिए खानपान में विशेष सावधानी बरतें साथ ही संतुलित भोजन पर केंद्रित हो तो सर्वोत्तम है।उक्त अवसर पर अस्पताल कर्मचारियों में गोपाल साहू, बजरंग वर्मा ,नंदू कैवर्त सहित स्टॉफ नर्सों की उपस्थिति रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version