बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।-भाजपा मंडल संडी की विशेष बैठक भाजपा कार्यालय संडी बंगला में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । भारत माता की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किये गए  बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष  तेजराम वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि अब हर महीने के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनकर बूथ कमेटी बैठक लेना, प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा विषय में दिये गए मार्गदर्शन को सभी विद्यार्थियों को अवगत कराना, सभी बूथों में विगत तीन चुनाव पर A B C ग्रेडेशन करना, पन्ना प्रभारी पेज प्रभारी बनाना, मोर आवस मोर अधिकार कार्यक्रम को अतिशीघ्र सम्पन्न करना, 25 सदस्यीय बूथ कमेटी को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाते हुये विस्तार करना, बूथ में रजिस्टर बनाना एवं पार्टी के छह अनिवार्य कार्यक्रमों की एंट्री करना, सभी बूथों पर वाट्सएप ग्रुप बनाना, कार्यविस्तार योजना की समीक्षा कर उस पुस्तिका को पूर्ण भरना जैसे विषयों पर चर्चा किये । कार्यकर्ताओं ने अपने विचार एवं सुझाव में अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों को पटल पर सामने रखा । संचालन मंडल महामंत्री विजय कोशले ने एवं आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु ने किया । बैठक में पहुंचे कसडोल मंडल के पदाधिकारी मछुवारा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भीखम कैवर्त का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शम्भूसिंह डहरिया, भीष्मदेव सोनवानी, राजू बंजारे, श्यामू साहू, नंद जायसवाल, सुधेराम वर्मा, खिलेश्वर धृतलहरे, गोपाला वर्मा, प्रेमचंद बांधे, प्रभा कोशले, लता साहू, महेन्द्र यदु, जागेश्वर वर्मा, शरत पटेल, अशोक साहू, देवप्रकाश चंद्रवंशी, परस साहू, केजराम महेश्वर, लेखराम टंडन, प्यारेलाल कोशले, रामगोपाल साहू, विक्की वर्मा, पंचराम सायतोड़े, ठाकुरराम वर्मा, चैतू धृतलहरे, संतराम साहू, माधो वर्मा, भरत वर्मा, धनीराम रात्रे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version