राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े – पूर्व कृषि चंद्र शेखर साहू

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार से जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन महापर्व का बूथ स्तर पर शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर बूथ स्तर में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने नए सदस्य जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल गरियाबंद अंतर्गत ग्राम जोबा में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान मजदूर और युवकों को भाजपा को सदस्यता दिलाकर बूथ में सदस्यता अभियान की शुरवात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक मात्र पार्टी है जो राष्ट्रवाद की विचारधारा में चलते हुए 

देश की एकता अखंडता और सर्वोत्तर प्रगति को प्राथमिकता मान काम करती है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने कोने से लोग भाजपा में जुड़ने तैयार है। महज तीन दिन ही में देश में एक करोड़ से अधिक ऑनलाइन सदस्य बन गए है। ग्रामीण अंचल में भी लोग भाजपा के सदस्य बनने के लिए लोग उत्साहित है। लोग स्वतः ही मिस काल कर भाजपा का सदस्य बन रहे है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं। देश की जनता उन पर भरोसा करती है। जिसके कारण ही सदस्यता अभियान में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा ने भी प्रत्येक बुध में 200 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिसे सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर पूरा करना हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कायाकल्प हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव गांव में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पीएम मोदी और भाजपा को मजबूत करने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़े। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि हम सब को मिलाकर इसे सफल बनाना है। कार्यक्रम में युवा नेता अजय रोहरा ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जोबा सरपंच मुकेश बिसेन, प्रीतम प्रधान, त्रिलोक राठौर, घनश्याम देवांगन, दशरू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

कुलदीप खरे के निधन पर परिजनों से मिलकर जताया दुख

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने नवागढ़ पहुंच खरे परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा की पार्टी के लिए उन्होंने समर्पण भावना से काम किया। दुख के इस घड़ी में भाजपा उनके साथ है। ईश्वर परिवार को सबल प्रदान करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version