पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरामलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

सागर बत्रा

रायपुर (गंगा प्रकाश):- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मोर आवास मोर अधिकार मुहिम के तहत भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में शामिल होने हेतु जनता से अपील करते हुए कहा कि जनाधिकारों को संरक्षण हम सब की प्राथमिकता है और यह मुहिम के माध्यम से भाजपा का हर कदम जनता के अधिकारों का संरक्षण करने की दिशा में हमेशा अग्रसर है उन्होनें कहा कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ की जनता से जबरदस्त समर्थन मिला है और इसी के चलते इस अभियान में 15 मार्च को विधानसभा घेराव किया जाएगा जो एतिहासिक घेराव होगा उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है,कांग्रेस हर जगह अपने छत्तीसगढ़ मॉडल का गुणगान करती हैं लेकिन जमीनी हकीकत में कुछ भी नहीं है। कांग्रेस की कथनी व करनी से जनता पहले से ही परिचित है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देश के राज्यों में गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है परंतु छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां की अर्थिक स्थिति से कमजोर जनता अपने पक्के छत के लिये तरस रहे हैं कांग्रेस छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबा कर कांग्रेस चैन की नींद ले रही है और छत्तीसगढ़ की गरिब जनता अपने पक्के आवास के लिये दर-दर भटका रही है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अगर गरीबों की चिंता रहती तो अपने बजट में कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री आवास के लिये राज्यांश का उल्लेख करते कांग्रेस जे राज में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ने के बजाय लगातार पीछे कि ओर जा रहा है यह सभी को मालूम है कि छत्तीसगढ़ की 8 लाख परिवार अपने आवास से वंचित हैं,राज्य सरकार को पहले इन्हें आवास से परिपूर्ण करना चाहिए तब अपने फायदे का सोचना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इस आंदोलन से भी सबक नहीं लेती है तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी,भाजपा सड़क से सदन तक की लड़ाई अपने प्रदेश की जनता के हितों के लिये लड़ने प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version