बेमेतरा ।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत ज़िले की तीनों  विधानसभा क्षेत्र 68/ साजा ,69- बेमेतरा और 79 -नवागढ़ हेतु  मतदान में   प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 7 मई (मंगलवार )  को सुबह  7  बजे शुरू हुई वोटिंग शाम  6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6  बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे तक 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ।  शाम 6 बजे की स्थिति में  साजा में 73.97 प्रतिशत,बेमेतरा में 74.05  और नवागढ़ में  69.89 प्रतिशत मतदान हुआ । यह प्रतिशत अंतिम नहीं है। सभी मतदान केंद्रों में मतदान  शांतिपूर्ण चला।


     बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल वापसी का सिलसिला  रात्रि 8 बजे तक शुरू  नहीं हुआ ।  ईवीएम की पानी से सुरक्षा को देखते हुए जिले में आज हुए मतदान के बाद  बारिश रुकने के बाद देर रात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने मतदान दलों के वापस आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा सामग्री जमा करने में जल्दबाज़ी ना करें।सावधानी के साथ करें।
     शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा में 5 लाख 34 हज़ार 879 मतदाताओं नए मताधिकार का प्रयोग किया।  महिला मतदाताओं  की अपेक्षा पुरुष  मतदाताओं मतदाताओं ने शाम 5  बजे तक अधिक मत डाले। 2 लाख 69 हज़ार 338 पुरुष मतदाताओं ने मत डाले वही 2 लाख 65 हज़ार 541 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5बजे तक सबसे अधिक नवागढ़ विधानसभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मतदान किया वही साजा विधानसभा  में सबसे कम 1 लाख 74 हज़ार 880 मतदाताओं ने मतदान किया। बेमेतरा विधान सभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version