कथा के श्रवण से हमें कर्तृत्व का बोध प्राप्त होता है–पं.राम प्रताप शास्त्री।

राजेश सोनी

तखतपुर । नगर पंचायत तखतपुर के अंतर्गत बेलसरी में आयोजित कलि कलुष निकंदिनी श्रीमद् भागवत महापुराण के अंतर्गत भागवत कथा के श्रवण की महिमा बताते हुए कथा व्यास बेमेतरा निवासी आचार्य प्रवर श्री राम प्रताप शास्त्री जी महाराज ने कहा की अज्ञात सुकृत् पुण्य का फल श्रीमद् भागवत महापुराण है। कथा के श्रवण से हमें कर्तृत्व का बोध प्राप्त होता है आज मनुष्य को अपने सुधर्म का वास्तविक ज्ञान नहीं रह गया और अपने जीवन के नियत धर्म का ज्ञान नहीं होने से जीव अपने जीवन में अनंत दुखों को प्राप्त करता है। जीवन में भौतिक संपदा से शुख तो प्राप्त हो सकता है पर शांति संपत्ति से नहीं मिलती शांति भगवद आश्रय और जीवन के संस्कारों से प्राप्त होती है जिसके लिए परम उपयोगी भगवत कथा और सत्संग है भक्तराज ध्रुव के चरित्र पर श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान नाम जिस भाव से भी जपा जाए फलदायक है गुरु जी महाराज ने अपनी सौतेली मां के वचनों से व्यथित होकर के हरिराम का आश्रय लिया और अचल और अनुपम स्थान प्राप्त किया 5 वर्ष की अवस्था में देवर्षि नारद जैसे सद्गुरु का आश्रय लेकर ध्रुव जी महाराज ने परम गति को प्राप्त कर लिया प्रहलाद चरित्र पर उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आस्था में वह बल होता है जो पाषाण की प्रतिमा से भी भगवान को प्रगट रूप में हमारे सामने ला सकती हैं भगवान अपने सच्चे भक्तों के विश्वास को पूर्ण करने के लिए अनेक रूपों में अवतरित होकर जगत संकटों को हरते हैं। आयोजक पांडेय परिवार ने भक्त जनों को इस कथा का परम लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version