अरविन्द तिवारी 

सूरजपुर (गंगा प्रकाश) – साइबर अपराध यानि ऑनलाईन फ्राड करने वाले ज्यादातर दूसरे प्रदेशो के होते हैं। साइबर अपराध होने के बाद आरोपी की धरपकड़ , पीड़ित की मदद कर उनकी मेहनत की कमाई को वापस दिलाने की कार्यवाही पुलिस के द्वारा सुनिश्चित कराई जाती है। किन्तु नागरिक गण साइबर अपराध व ऑनलाईन फ्राड के प्रति एलर्ट और जागरूक रहेंगे तो ऐसी घटना ही ना हो , इस प्रकार के अपराध को रोकने के उद्धेश्य को लेकर सूरजपुर पुलिस द्वारा साइबर प्रहरी कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

                   उक्त बातें सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने आज जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में अपराध से बचने की जानकारी देने व जागरूकता से जुड़े सूरजपुर पुलिस की नई पहल “साइबर प्रहरी” कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये कही। उन्होंने बताया कि इस “साइबर प्रहरी” कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में जिले के 38 हजार लोगों को वाट्सएप ब्राडकास्ट ग्रुप से जोड़ा गया है जिसके माध्यम से उन्हें साइबर क्राईम से जुड़ी सूचनायें प्राप्त होंगी। इससे जिले के हर व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच बनाने , साइबर अपराध से बचाव , सुरक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश मिलेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार ना हो , ना केवल साइबर बल्कि बहुत सारे अपराध से बचाव के लिये जागरूकता संबंधी जानकारी कम समय में साइबर प्रहरी के माध्यम से त्वरित गति से उपलब्ध कराई जायेगी। सरगुजा आईजी गर्ग ने आगे कहा कि पुलिस और जनता का संबंध बना रहेगा तो अपराधों पर अकुंश लगाई जा सकेगी। आमजनता की सुरक्षा , अपराध से बचने की जानकारी देने व जागरूकता से जुड़े सूरजपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुये आईंजी ने कहा कि यह कार्यक्रम बेहतर पुलिसिंग को और मजबूत करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने कहा कि सरगुजा आईजी गर्ग के मार्गदर्शन में साइबर प्रहरी कार्यक्रम की रूपरेखा बनीं। जिले के 13 थाना व 10 चौकियों के सम्पूर्ण क्षेत्र में कुल 543 गांव है , यहां के सभी नागरिकों तक पुलिस की पहुंच बनाने के लिये पहले फेज में 38 हजार लोगों का 110 ब्राडकास्ट ग्रुप बनाया गया है और निरंतर नये ग्रुप बनाए जा रहे है। द्धितीय फेज में जिले के सभी वाट्सएप यूजर को साइबर प्रहरी कार्यक्रम में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत नागरिकों को अपराध से बचाव के लिये जागरूक करने में मदद मिलेगी। साइबर सेल व पुलिस कन्ट्रोल रूम के अधिकारी और जवान समय-समय पर साइबर , ऑनलाईन फ्राड , यातायात नियमों की जानकारी सहित अन्य अपराध से बचाव के बारे में जानकारी साझा करेंगे और लगातार उनसे संवाद स्थापित कर जानकारियों से अवगत करायेंगे। इसी कड़ी में सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम ने सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कम समय में ज्यादा लोगों तक पुलिस की पहुंच बनेगी , उन्हें कई विषयों व अपराध से बचाव के लिये जागरूक किया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस के इस अभियान में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन साइबर प्रहरी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी ने किया।

सरगुजा आईजी ने भेजी शुभकामना संदेश 

कार्यक्रम के दौरान सरगुजा आईजी रामगोपाल गर्ग ने सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी के ब्राडकास्ट ग्रुप में शुभकामना संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि सही सूचनाओं का विश्वसनीय तरीके से प्रसार किया जायेगा। इसमें आनलाइन ठगी के नये-नये आ रहे तरीकों के बारे में व उनसे बचने के उपायों सहित अन्य जरूरी जानकारी दी जायेगी। जिले की जनता को जागरूक कर सभी को सायबर प्रहरी बनाना है जिससे सभी एक दूसरे का सहयोग कर आनलाईन खतरों से एक दूसरे को बचा सके।

साइबर प्रहरी लोगो का हुआ अनावरण

कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी कार्यक्रम का आकर्षक लोगो का अनावरण आईजी सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग , पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू , सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के द्वारा किया गया। अतिथियों के मानस पटल पर कार्यक्रम अक्षुण्ण रखने स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर , एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी , एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह , जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी , थाना-चौकी के बीट के आरक्षकगण व पत्रकारगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version