कभी-कभी बैनर पोस्टर के कारण भी दुर्घटनाएं हो जाती है

भाटापारा(गंगा प्रकाश)। भाटापारा की नगर पालिका व्यवस्था भगवान भरोसे भाटापारा शहर में   नगर पालिका की व्यवस्था  बुरी तरह चरमरा गई है। जिले के कलेक्टर  ने अर्से पूर्व नगर पालिका की बिगड़ती  व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए बहुत ही अच्छे नगर पालिका सीएमओ को भाटापारा मैं व्यवस्थित किया गया था , उस दौरान नगर पालिका का व्यवस्था व्यव्यस्थित हो रही थी। लेकिन कुछ ही समय में नगर पालिका सीएमओ  को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने से नगर पालिका व्यवस्था को लकवा मार गया है। एक ओर जहां चौक चौराहे पर लगाये गये बैनर पोस्टर के कारण ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह दिखाई नहीं दे रही है । वहीं ट्रैफिक पोस्ट पूरी तरह ध्वस्त हो चुृके हैं। जिससे नगर की व्यवस्था 4 दिन की चटक चांदनी फिर अंधेरी रात  की तरह संचालित हो रही है। पूरे शहर में कहीं भी व्यव्यस्थित  नगर पालिका की व्यवस्था नहीं हैं। इस दिशा में जब नगर पालिका सीएमओ के पास कर्मचारियों की कमी हो या किसी और चीज का कमी हो तो अपनी बात उच्च अधिकारी तक रखते लेकिन सीएमओ ध्यान नहीं दे रही है ।जिससे शहर की नगर पालिका  व्यवस्था बिगड़ गई है ।

वर्तमान में नगर पालिका सीएमओ पुरी तरह व्यवस्था बनाने में विफल साबित हो रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण पूरे भाटापारा शहर में देखने को मिल जाएगा पूरे रास्ते में शहर के जितने भी गली है रास्ते हैं सभी में धूल कीचड़ से भरा हुआ भाटापारा शहर है । नगरपालिका की खामोश बैठने से यातायात को बहुत प्रभावित हो रहा है बस स्टैण्ड से लेकर बिलासपुर की ओर जाने वाली सडक़ हैं जहां सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बन रही है। इसी प्रकार के हालात जैन मंदिर से लेकर सदर बाजार गोविंद चौक  तक देखी जा सकती है। गोविंद चौक सदर बाजार से रामसप्ताह मंडप होते हुए जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाली सडक़ पूरी तरह अवैध कब्जाधारियों के चंगूल में फंस गई है। फलस्वरूप इस मार्ग पर आना जाना बुरी तरह बाधित हो रहा है। इस मार्ग पर अनेक दुकानदारों ने सडक़ पर अपनी दुकान के सामान व बोर्ड रखकर प्रशासन को खुलेआम चुनौती देना शुरू कर दिया  है।  इसी प्रकार के हालात हटरी बाजार व पुराना मछली मार्केट की ओर भी व्याप्त है। नगर पालिका के अधिकारी को जनहानि व्यव्यवस्था से कोई लेना देना नहीं रह गया है। जिससे स्थिति लगातार बिगड़ रही है। अगर नगर पालिका के अधिकारी यातायात के अधिकारी मिलकर सहयोग से काम करें तो भाटापारा की यातायात व्यवस्था बहुत अच्छे ढंग से हो सकता है और कहीं पर भी ट्रैफिक जाम नहीं होगा और नगर पालिका के अंतर्गत सभी जगह अर्थव्यवस्था सुधर जाता।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version